Sunday, 4 June 2017

BlogSpot Blog में Meta Tags Add करने के लिए Complete Guide

Posted by ajay
BlogSpot plateform पर कोई भी सिर्फ 5 minute में free blog या website बना सकता है , परन्तु Blogger पर बनाया गया blog  by-default SEO friendly नही होता | Seo freindly का मतलब है की यदि आप अपने blog या website पर ज्यादा traffic प्राप्त करना चाहते हैं तो उसको पहले search engine के लिए optimize करना जरुरी है | और blog को seo optimize करने के लिए हमे अपने blog पर कुछ जरूरी settings और feature को add करना पड़ता है जिनमे  meta tags add करना भी शामिल है |



meta tags add in blogger


meta tags के द्वारा हम google या दुसरे search engine को हमारे blog से सम्बन्धित जरूरी जानकारी provide करते हैं जैसे की blog किस बारे में है,blog किस language में है ,blog का author कौन है और countary क्या है इत्यादी | वैसे तो और भी बहुत से meta tags है जिनको हम अपने blog में add कर सकते हैं परन्तु जरूरत से ज्यादा tags को इस्तेमाल करना black hat seo हो जाता है | इसलिए इस guide में हम केवल जरूरी meta tags code को ही add करना सीखेंगे |  

Meta Tags Seo के लिए क्यों जरूरी है ?

जैसा की हम जानते हैं SEO के तीन मुख्य भाग होते हैं -
  1.  On-Page Optimization
  2.  Off-Page Optimization
  3.  On-Site Optimization

जिस प्रकार हम अपने blog की प्रत्येक post को keyword का इस्तेमाल करके On-Page SEO के लिए optimize करते हैं | ठीक उसी प्रकार blog को On-Site SEO के लिए optimize करना भी जरूरी है जिसमे हम मुख्य रूप से blog के look ,template तथा navigation पर focus करते हैं ताकि हमारा blog साफ-सुथरा और clear दिखाई दे | इन सबके अलावा On-Site SEO के लिए जो सबसे महत्वपूर्ण चीज है वो है blog के template में meta tag code को add करना  ताकि google और दुसरे search engine हमारे blog के बारे में जान सके और हमारे blog को search result page पर अच्छी ranking मिल सके |

यहाँ पर हम प्रत्येक tags को add करने के बारे में one-by-one  संक्षेप में पढ़ेंगे जैसे title tags , meta description tags ,meta keyword tags ,language tags और दुसरे अन्य tags जो हमारे blog में कुछ quality add कर सके | इसके लिए निचे दिए step को follow करें |

Blogger में Title Meta Tag कैसे Add करे

Google ने SEO को ध्यान में रखते हुए BlogSpot plateform पर कुछ जरूरी option को पहले से ही add किया हुआ है जिनमे से एक title meta tag भी है | title tag को blog में add करने के लिए आपको किसी code को blog में edit करने की जरूरत नही है | इसके लिए बस आपको blog के dashboard में जाकर title tag को enable करना है जिसके step मै निचे बता रहा हूँ --

STEP 1. सबसे पहले अपने BlogSpot blog के डैशबोर्ड पर जाए |

STEP 2. वहा से Settings>>Basic  पर click करें |

STEP 3. Click करने के बाद आपको सबसे ऊपर Title का option दिखाई देगा | edit पर क्लिक करके अपना title डाले तथा save change पर क्लिक करदे |

Blogger में Meta Description कैसे Add करे  

Meta description आपके blog की summary होता है यानि कम शब्दों का इस्तेमाल करके blog के topic के बारे में google तथा user को बताना | आप description में ऐसे keyword का इस्तेमाल कर सकते हैं जिनके बारे में आप अपने blog पर लिखते हैं |

जैसे मै मुख्य रूप से  BlogSpot ,SEO तथा  blogging पर लिखता हूँ तो इन words को मै अपने blog description में add करके extra seo benefits प्राप्त कर सकता हूँ |




Title tags की तरह ही आपको description meta tags add करने के लिए इसको setting में जाकर enable करना पड़ेगा | निचे दिए गए step को follow करें -

STEP 1. सबसे पहले अपने blog dashboard से  Settings>>Search Preferences पर क्लिक करें |

STEP 2. Click करने के बाद आपको meta tags description का option दिखाई देगा उसके आगे edit का button दिया होगा उस पर क्लिक करें |

STEP 3. Edit पर click करने के बाद आपके सामने दो option होंगे yes और no वहां से yes को select करे जिससे एक box खुलेगा  (  निचे pic देखें  )





STEP 4. Box में description डालने के बाद save change पर क्लिक करदे |


Other Important Meta Tags

Title तथा Description tag को add करने के अलावा कुछ और महत्वपूर्ण meta tags भी  हैं जिनको blog में edit करना जरूरी होता है | परन्तु इन tags को हमे अपने blog template में manually add करना पड़ता है जिसके लिए आप निचे दिए गए step को follow कर सकते हैं -



STEP 1. सबसे पहले अपने blog के dashboard  से Template>>Edit HTML पर क्लिक करे |


STEP 2. Edit HTML पर क्लिक करने के बाद जो code editor खुलेगा उसके अंदर क्लिक करके Ctr+F दबाए |

STEP 3.Ctr+F दबाने के बाद एक छोटा सा search box open होगा उसमे <head> type करके enter दबाए |

STEP 4. आपको जहाँ पर भी <head> दिखाई दे उसके just नीचे, निचे दिए गए meta tags को copy करके paste करदें |


<meta name="robots" content="noodp"/>
<meta name="generator" content="blogger"/>
<meta name="author" content="author name"/>
<meta name="keyword" content="enter keyword here"> 

Note :-1.  author name की जगह अपना नाम लिखे |
2. enter keyword here की जगह पर अपने मुख्य keyword डाले और उनके बिच में comma ( , ) का इस्तेमाल करे |

उपर दिए गए सभी Meta Tags को paste करने के बाद save template पर क्लिक करे  | और लीजिए आपने अपने BlogSpot blog में सभी जरूरी meta tags add कर लिए हैं |


अगर इस पुरे tutorial के दौरान आपको कोई भी problem हो तो मुझे  comment के द्वारा बताए मै जल्दी से जल्दी आपकी समस्या को सुलझाने का प्रयास करूंगा |

और हमारे facebook page को like जरुर करे | धन्यवाद !
Read More

Tuesday, 16 May 2017

Blogging Cage के Founder Kulwant Nagi की Success Story

Posted by ajay

दोस्तों सबसे पहले आप लोगों को मेरी तरफ से नमस्कार !

ये कहावत आज की कहानी में बिल्कुल सटिक बैठती है की "अगर सफलता प्राप्त करनी हो तो पहले काबिल बनो " जब आप काबिल बन जाओगे तो सफलता झक मारकर आपके पीछे आएगी | " आज हम बात करेंगे blogging की दुनिया में नाम कमा चुके Kulwant Nagi जी की जो अपनी मेहनत के दम पर अपने ब्लॉग bloggingcage के द्वारा न केवल अच्छी income करते हैं बल्कि साथ ही देश और दुनिया में भी जाने  जाते हैं |

तो कैसे शुरू हुआ एक आम आदमी के खास बनने का ये सफर आइए जानते हैं उनकी कहानी से --


Blogging Cage के Founder Kulwant Nagi की Success Story

कुलवंत नागी हरियाणा राज्य के फतेहाबाद जिले से हैं | प्रारम्भिक शिक्षा फतेहाबाद से हासिल करने के बाद उनका दाखिला हरियाणा राज्य में  ही अम्बाला जिले के एक अच्छे कॉलेज में हो गया जहाँ से उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन का डिप्लोमा हाशिल किया और इसके बाद ग्रेजुएशन करने के लिए गुडगाँव के "इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट"  कॉलेज में एडमिशन ले लिया |

कॉलेज के दिनों से ही वे इन्टरनेट से बेहद लगाव रखते थे और अपने लैपटॉप को अपना अच्छा दोस्त समझते थे | वे कहते हैं की इन्टरनेट की दुनिया में उनको अपनी तरफ सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाली चीज ब्लॉगिंग ही थी |

परन्तु उस समय शायद वो ब्लॉगिंग को इतनी गम्भीरता से नही लेते थे और अपने कॉलेज जीवन को जीने में व्यस्त रहते थे | उनको  घूमने  फिरने में काफी रूचि है और आज भी उनको देश और दुनिया की सैर करना पसंद है |

अपनी इसी रूचि को देखते हुए वे जल्द ही अपना एक और नया blog बनाने वाले हैं जहाँ पर वे अपने यात्रा के अनुभवो को साँझा करेंगे |

USA में पढाई करने का सपना

ग्रेजुएशन करने के बाद वे अपनी आगे की पढाई करने के लिए USA जाना चाहते थे | इसके लिए उन्होंने GRE यानि की Graduate Record Examination की 18 महीनों तक तैयारी भी की और आखिरकार वे अच्छे score के साथ पास भी हुए |

पास होने के बाद उन्होंने USA के 6 कॉलेजों में एडमिशन के लिए apply किया और सब कॉलेजों में उनका एडमिशन हो गया | अब समय था फीस जमा करवाने का जो 11000 doller ( 7 से 8 लाख रूपए ) थी | उनके पास उस समय इतने पैसे नही थे इसके लिए उन्होंने अपनी जान पहचान वालों , यहाँ तक की बैंक के चक्कर भी काटे परन्तु पैसो का बन्दोबस्त नही हुआ |

और आख़िरकार उनका सपना सपना बनकर रह गया |

वापिस गुडगाँव जाना

वो समय उनकी life का सबसे बुरा दिन था उनका सपना टूट गया था और अब वे नही जानते थे की आगे क्या करना है | घर में टेंशन का माहौल रहता था so उन्होंने अपने घर को छोडकर वापिस गुडगाँव जाने का फैसला लिया |

गुडगाँव जाकर उन्होंने पैसे कमाने के बारे में सोचा इसी बिच उनकी मुलाकात एक अनजान सख्श से हुई जिसने कुलवंत जी को Network Marketing के बारे में बताया | उनको एक video product की marketing करनी थी जिसकी प्रत्येक sell पर उनको कमीशन मिलता |

और साथ ही वे अपने निचे टीम भी बना सकते थे  | जिससे की कुलवंत जी को अपने निचे बनाई गई टीम के द्वारा की गई sell पर भी कमीशन मिलता | इसको multi level marketing कहते हैं | उनको ये idea पसंद आया और तुरंत हां कह दी |

इसके बाद उन्होंने MLM ( multi level marketing ) के बारे में दिन और रात जानना शुरू कर दिया | वे इन्टरनेट से जानकारियां उठाते और इस इंडस्ट्री में पहले से ही सफल लोगो के बारे में पढ़ते |


खुद का Blog बनाया  Kulwantnagi.com

Internet Marketing और Network Marketing के बारे में जानने के बाद उन्होंने सोचा की क्यों न मै अपने खुद का ब्लॉग बनाऊं जहाँ पर मै अपनी knowledge share कर सकूं | और ये समय था जुलाई 2011 जब कुलवंत जी ने अपना domain name www.kulwantnagi.com रजिस्टर किया | परन्तु इस blog पर काम करना उन्होंने सितम्बर में शुरू किया | जैसे जैसे वे ब्लॉगिंग के बारे में सीखते गए उनका interest Network Marketing से हटकर पूरी तरह ब्लॉगिंग पर आ गया |


Blogging Cage का जन्म

उन्होंने महसूस किया की blog बनाने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है तो क्यों न ऐसे लोगो की हेल्प की जाए जो blogging के बारे में ज्यादा नही जानते और इस प्रकार 15 जनवरी 2012 को जन्म हुआ BloggingCage.com का | जहाँ पर वे ब्लॉगिंग से सम्बन्धित अपने ज्ञान को share करते हैं |

7 महीने तक ब्लॉगिंग करते रहने के बाद आखिरकार उन्होंने अपना पहला doller कमाया और आज चार साल के बाद उनकी earning 10000 doller यानी की 6 लाख रूपए per month से ज्यादा है | इसके अतिरिक्त उनके तीन और blog है जिन पर उनकी टीम काम करती है |


उपलब्धि

कुलवंत नागी जी आज के समय दुनिया के प्रतिस्ठित ब्लोगों ,पत्रिकाओं और समाचार पत्रों पर अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं | जिनमे से कुछ इस प्रकार हैं  Huffington Post, YourStory, ProBlogger, Neil Patel ,Hindustan Times .इसके अलावा वे कई इवेंट में भी speech  दे  चुके हैं  | तथा  दुनिया के कई  देशों में घूम चुके है और उन की ये यात्रा आगे भी जारी रहेगी |

उनके कुछ इंटरव्यू के link मै आपको दे रहाँ हूँ जिनको आप पढ़ सकते हैं और उनके बारे में और अधिक जान सकते हैं --




Conclusion ( निष्कर्ष )

दोस्तों मुझे विश्वास है की Kulwant Nagi जी की इस success story को पढकर आप जरुर motivate हुए होंगे जो power आप अब महसूस कर रहे हैं उसे अपने सपने को पूरा करने में लगा दीजिये | जो होता है अच्छे के लिए होता है और आगे भी जो होगा वो अच्छे के लिए ही होगा |

Kulwant जी की कहानी इस बात को पूर्ण रूप से स्पष्ट करती है जैसे अगर वे USA चले जाते तो गुडगाँव दोबारा नही जा पाते और गुडगाँव नही जाते तो वो अनजान व्यक्ति जिसने उनको MLM के बारे में बताया था उनसे नही मिलता अगर वो व्यक्ति नही मिलता तो कुलवंत जी networking के बारे में नही सीखते | अगर वे networking के बारे में नही सीखते तो blog बनाने का idea नही आता | और अगर blog का idea नही आता तो न तो मै उनकी जान पाता न आप और न ही दुसरे लोग जो उनकी knowledge से अपने जीवन को अच्छी दिशा में ले जा रहें है |

इसलिए जो होता है वो अच्छे के लिए ही होता है इस पर आप " Steve Jobs " का ये प्रेरक विचार भी पढ़ सकते हैं -

आप अपने जीवन के पलों (समय ) को भविष्य में देखकर नही जोड़ सकते | आप केवल उन्हें अपने भूतकाल में देखकर जोड़ सकते हैं | इसलिए आपको ये विश्वाश करना पड़ेगा की जो आज आप कर रहे हैं कल किसी न किसी तरह आपके भविष्य से जुड़ जाएगा | आपको किसी एक चीज में विश्वाश करना पड़ेगा चाहे वो आपका पेट, भाग्य , जीवन या फिर कर्म ही क्यों न हो | और इस सोच ने मुझे कभी निराश नही किया और मेरे सोचने का ढंग बदल दिया | --Steve Jobs

steve jobs के प्रेरक विचार पढने के लिए आप यहाँ पर click कर सकते हैं |

आशा करता हूँ की आपको Blogging Cage के Founder Kulwant Nagi जी की Success Story पसंद आई होगी  | So please social media पर share जरुर करें ताकि मै भविष्य में और भी कामयाब लोगो के बारे में आपके लिए लिख सकूं | और आपको motivate करता रहूँ |

Read More

Tuesday, 2 May 2017

SEO के लिए Image Optimization कैसे करें ? ( Full Guide )

Posted by ajay
Image Optimization, SEO का एक महत्वपूर्ण भाग है और अगर आप एक blogger या internet marketer हैं तो ये अच्छी तरह से जानते होंगे की SEO की क्या भूमिका है |

SEO जिसका पूरा नाम  Search Engine Optimization है के दो मुख्य भाग होते हैं - On Page SEO और Off-Page SEO . Off-Page SEO में जहाँ backlinks पर focus किया जाता है वही दूसरी तरफ On-Page SEO में हम अपने article या post को keyword का इस्तेमाल करके optimize करते हैं ताकि हमारा article google में अच्छी rank प्राप्त कर सके |

परन्तु Google समय समय पर अपने अल्गोरिथम को improve करता रहता है ताकि बढिया पेज या पोस्ट को ही अच्छी रैंक मिल सके | इसलिए केवल बढिया content लिख लेने मात्र से ही rank मिलना थोडा मुश्किल होता है क्योंकि अब google text के अलावा visual content यानि की images और videos को भी महत्व देता है |

और जैसा की हम जानते हैं की एक images हजार शब्दों के बराबर होती है | image हमारे article की शोभा तो बढ़ाती ही  है साथ ही ब्लॉग पर  extra traffic प्राप्त करने में भी मदद करती है |

लेकिन एक images blog या website के लिए तभी कारगर सिद्ध होती है जब उसको सही ढंग से optimize किया जाए | इसके लिए हमे कुछ चीजों पर ध्यान देना पड़ता है | Image को Optimize करने में थोडा सा समय जरुर लगता है परन्तु सही ढंग से की गई image optimization न केवल आपके ब्लॉग की overall रैंकिंग को improve करती है बल्कि साथ ही आपको Search Engine तथा Social networking site से extra traffic प्राप्त करने में भी मदद करती है |

परन्तु यदि आप अपने ब्लॉग पर image को बिना optimize किए इस्तेमाल करते हैं तो आपके ब्लॉग पर इसका negative effect हो सकता है | और आपके blog की रैंकिंग सुधरने की बजाए और बुरी हो सकती है |

इसलिए इससे पहले की आप अपनी next post लिखें मै चाहता हूँ की इस article को पढकर ये जान ले की image optimization के दौरान किन -किन बातो का ख्याल रखना जरूरी होता है -

Blog के लिए Image कहाँ से Download करें

इस tutorial को शुरू करने से पहले मै आपको कुछ ऐसी sites के नाम बताना चाहता हूँ जहाँ से आप free में अपने blog के लिए photo download कर सकते हैं |

अगर आप images को download करने के लिए Google Images का प्रयोग करते हैं तो अभी बंद कर दीजिये क्योंकि Google Images में ज्यादातर Copyright images होती हैं जो आपके blog को नुकसान पहुचा सकती हैं |
और यदि अब भी आप Google Images का ही इस्तेमाल करना चाहते हैं तो Advance Search option का इस्तेमाल करके Copyright images को हटा सकते हैं |

इसके अलावा आप FreeDigitalPhotos ,Pexels या Pixabay  websites का इस्तेमाल करके भी free में अपने blog के लिए photos download कर सकते हैं | या फिर आप खुद अपनी custom image create कर सकते हैं जिस पर आपका पूरी तरह से अधिकार होगा और आपको Copyright से सम्बन्धित किसी भी समस्या का सामना नही करना पड़ेगा |

खुद की custom image को design करने के लिए आप Canva  या PicMonkey's का इस्तेमाल कर सकते हैं जहाँ पर आपको पहले से design बहुत से templates मिलेंगे | और इसके लिए आपको किसी भी डिजाईनिंग स्किल की आवश्यकता नही है केवल drag-and-drop के द्वारा आप आसानी से अपनी images create कर सकते हैं |

SEO के लिए Image optimization कैसे करते हैं ?

जब एक बार आप अपने blog के लिए image create कर लेते हैं तो उसके बाद image को optimize करना होता है | image को optimize करने के लिए हम कुछ मुख्य step को follow करेंगे -

STEP # 1. Image का नाम

Image को blog पर upload करने से पहले हमे image के नाम को edit जरुर कर लेना चाहिए | कई बार जब हम कोई screenshot लेते हैं या फिर image को download करते हैं तो उसका नाम automatically कुछ और ही होता है जिसमे नंबर या फिर symbol होते हैं जो न तो user friendly होता है और न ही search engine friendly.

 इसलिए यदि आप चाहते है की आपकी images को search engine में अच्छी position मिले तो यह जरूरी है की आप image के नाम में अपने मुख्य keyword का इस्तेमाल करें |

और साथ ही प्रत्येक word के बिच में dash ( - ) जरुर लगायें | जैसे मेरी इस post का मुख्य keyword "image optimization for seo " है | इसलिए मेरी image का नाम होगा image-optimization-for-seo.

STEP #2. Image Dimention and Compression

Image को ब्लॉग पर Upload करने से पहले जिस दूसरी बात का हमें ध्यान रखना चाहिए वो है Image का dimention और उसका size . बड़ी image सर्वर पर extra load डालती है जिससे ब्लॉग की loading speed बढ़ जाती है यानि की ब्लॉग के खुलने की speed कम हो जाती है जो की SEO के point of view से बुरी बात है |

जहाँ तक सम्भव हो सके आप अपनी image का dimention  कम से कम  200*200 px  जरुर रखें ताकि आपकी image Facebook,Google + और Twitter जैसी सोशल site पर show हो सके | लेकिन कई बार हम अपने ब्लॉग पर इस्तेमाल करने के लिए ऐसी image download कर लेते हैं जिसका dimention बहुत बढ़ा होता है यानि की उसकी height और width दोनों ही ज्यादा होती हैं | ऐसी image कभी भी directly ब्लॉग पर upload नहीं करनी चाहिए बल्कि अपलोड करने से पहले ही उसको resize कर लेना चाहिए इसके लिये आप PicResize का इस्तेमाल कर सकते हैं |

Compression :-  Image dimention के बाद बात आती है उसके size की यानि की kb या mb की | आपकी image की quality जितनी ज्यादा high होगी उसका size भी उतना ही ज्यादा होगा | और यदि आप ज्यादा kb या mb वाली image upload करेंगे तो निश्चित रूप से आपके ब्लॉग की loading speed बढ़ जाएगी जिससे आपके ब्लॉग को open होने में ज्यादा समय लगेगा और ये User तथा Search Engine दोनों के लिए बुरी खबर है |

तो ऐसी स्थिति में क्या किया जाए क्या ब्लॉग की स्पीड बढ़ाने के लिए हमे घटिया या low quality की image को इस्तेमाल करना चाहिए ? जी नहीं इसका एक solution है और वो है image ki quality को loss किए बिना उसके size को कम करना और ऐसा हम image को compress करके कर सकते हैं | ऐसी बहुत सी वेबसाइट हैं जो आपको image compress करने का option देती हैं | जिनमे से TinyPNG मेरी favourite site है |
Read More

Bill Gates Quotes ( बिल गेट्स के प्रेरक विचार ) Hindi में

Posted by ajay
दोस्तों सबसे पहले मेरा नमस्कार !

Inspirational Quotes की इस series में मै पहले भी बहुत से सफल लोगो के प्रेरक विचारों को लिख चूका हूँ और जब बात आती है दुनिया के सबसे अमीर आदमी बिल गेट्स की तो यह स्वाभाविक है की हम उनके अनमोल विचारों को पढकर उनके जीवन से कुछ सिखे |

Bill Gates Quotes in Hindi में पढने से पहले आइए हम उनके जीवन के कुछ रोचक पहलुओं पर प्रकाश डालते हैं -

अमेरिका के सीएटल शहर ( Seattle ) में जन्मे बिल गेट्स का पूरा नाम विलियम हेनरी बिल गेट्स है , जो की दुनिया की सबसे बड़ी कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के founder हैं |

जिस समय पर हर कोई कंप्यूटर के हार्डवेयर पर focus कर रहा था उसी समय बिल गेट्स अपने मित्र पॉल एलन के साथ मिलकर दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी के निर्माण में जुटे हुए थे | और आख़िरकार 1975 में माइक्रोसॉफ्ट का जन्म हुआ जिसने बिल गेट्स को दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने का गौरव प्रदान किया |

आज बिल गेट्स की कुल सम्पति लगभग 84 बिलियन डॉलर है | एक successful businessman होने के साथ साथ बिल गेट्स सामाजिक कार्यों में भी भाग लेते हैं | सामाजिक कार्यों में अपनी रूचि को ध्यान में रखते हुए बिल गेट्स ने अपनी पत्नी मेलिंडा गेट्स के साथ मिलकर सन् 2000 में एक संस्था जिसका नाम Bill & Melinda Gates Foundation है का निर्माण किया | जिसके माध्यम से गेट्स समाज में बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं | अगर आप उनके जीवन के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं तो विकिपीडिया पर पढ़ सकते हैं |

Also Read :- Top 30 Steve Jobs Quotes हिन्दी में ( प्रेरक विचार )
                 :- मार्क जकरबर्ग के प्रेरक विचार Mark Zuckerberg Quotes in hindi

Bill Gates Quotes in Hindi

Quote 1. आप अपनी तुलना किसी और से कभी मत कीजिये। यदि आप ऐसा करते हैं तो आप खुद की बेइज्जती कर रहे हैं |

Quote 2. चाहे आपमें कितनी भी योग्यता क्यों न हो, आप केवल एकाग्रचित्त होकर ही महान कार्य कर सकते हैं।

Quote 3. सफलता की खुशियां मनाना अच्छी बात है लेकिन असफलताओं से सबक सीखना अधिक महत्वपूर्ण है।


Quote 4. यदि आप गरीब जन्मे है तो यह आपकी गलती नहीं है लेकिन यदि आप गरीब मरते है तो यह आपकी गलती है।


Quote 5. TV, कोई वास्तविक जीवन नहीं हैं। असली जीवन में लोगो को coffee shop का खुशनुमा माहौल छोड़ कर नौकरी पर जाना ही पड़ता है |

Quote 6. बेवकूफ लोगो के साथ भी अच्छा बर्ताव करें, हो सकता हैं उनके साथ काम करना पड़ जाएँ।

Quote 7. मैं हमेशा किसी कठिन काम को करने के लिए, किसी आलसी इन्सान को चुनुँगा, क्योंकि वह आलसी इन्सान उस कठिन काम को करने के लिए कोई न कोई आसान तरीका अवश्य ढूंढ लेगा।

Quote 8. सफलता का जश्न मनाना सही है पर अपने पुराने समय को याद रखते हुए।

Quote 9. बेवकूफ बनकरखुश रहिये और इसकी पूरी उम्मीद हैं की आप अंत में सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे।

Quote 10. इसमे कोई संदेह नही है की मेरे बच्चों के पास कम्प्यूटर होगा लेकिन जो पहली चीज़ वे प्राप्त करेंगे वो बुक्स (पुस्तकें) होंगी |

Quote 11. मेरा विश्वास है की यदि आप लोगो को समस्याएं दिखाओंगे और उनका हल सुझाओगे तो लोग उसको अपनाने के लिए आकर्षित होंगे।

Quote 12. हम सभी को ऐसे लोगों की जरूरत है जो हमे फीडबैक (प्रतिक्रिया) दे सके। क्योंकि इन्ही के कारण हम सुधार ला सकते हैं |

Quote 13. अक्सर आपको अपने अंतर्ज्ञान पर ही भरोसा करना चाहिए।

Quote 14. व्यापार, कुछ नियमों और बहुत सारे जोखिमों के साथ एक पैसों का खेल है।

Quote 15. मैं परीक्षा में कुछ विषयो में फ़ैल हो गया और मेरे सभी दोस्त पास हो गये ! अब वे माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी में इंजीनियर है और मै माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी का मालिक हूँ।

Quote 16. टेक्नोलॉजी मात्र केवल एक साधन है जो बच्चों को एक साथ काम करने के लिए पास लाती है पर जहां तक बात बच्चों को प्रेरित करने की है तो शिक्षक सबसे महत्तवपूर्ण है।

Quote 17. आपके सबसे असंतुष्ट ग्राहक ही आपके सिखने का सबसे बड़ा स्त्रोत हैं |

Quote 18. अगर आपकी संस्कृति विज्ञान या कंप्यूटर को पसंद नही करती है तो आप असली मुसिबत में हैं |

Quote 19. धैर्य रखना सफलता का एक महत्वपूर्ण बिंदु है |

Quote 20. बड़ी जित के लिए आपको कभी कभी बड़ा जोखिम लेना पड़ता है |

तो दोस्तों अगर आपको Bill Gates Quotes का  ये  hindi रूपांतरण पसंद आया हो तो निचे दिए गए social button पर क्लिक करके facebook और google plus पर share जरुर करें | और  साथ ही अपने विचार भी comment के माध्यम से जरुर बताये  | धन्यवाद  !
Read More

Thursday, 30 March 2017

जो होता है अच्छे के लिए होता है - Akbar Birbal Moral Story

Posted by ajay
लगभग हर व्यक्ति अपने जीवन के प्रत्येक पड़ाव में कोई न कोई कहानी जरुर सुनता है | बचपन में हम अपने बुजुर्गो से कहानी सुनते हैं , जब थोड़े बड़े होते हैं तो स्कूल के अध्यापकों तथा सहपाठियों से कहानियाँ और किस्से सुनते हैं और व्यस्क अवस्था में तो हमारा जीवन ही किसी कहानी से कम नही होता |

इसी श्रृंखला में आगे बढ़ते हुए आज मै आपको अकबर और बीरबल का एक छोटा सा किस्सा सुनाने जा रहा हूँ जिसका moral है " जो होता है अच्छे के लिए होता है " | दोस्तों कई बार जीवन में ऐसी विपरित परिस्थितियाँ उत्पन्न हो जाती हैं जिनके आगे हमे कुछ नही सूझता , जीने के सभी रास्ते बंद नजर आने लगते हैं |

यह कहानी इसी बात पर कटाक्ष करती है की हमे विपरित परिस्थितियों में भी अपने धैर्य को बनाए रखना चाहिए और जीवन में आने वाले प्रत्येक अच्छे और बुरे पल का डटकर सामना करना चाहिए | आइए इस कहानी से सीखते हैं की जीवन में आने वाले संकट आगे चलकर कैसे अच्छी घटनाओं का कारण बनते हैं -

जो होता है अच्छे के लिए होता है : कहानी

एक बार अकबर अपने सबसे अच्छे और भरोसेमंद दोस्त बीरबल के साथ शिकार पर गए | उनके साथ कुछ सैनिक भी थे | जब वे जंगल में पहुंचे तो अकबर अपने हथियार पर धार लगा रहे थे की अचानक उनका अंगूठा कट गया जिससे खून बहने लगा |

बीरबल चुपचाप यह सब देख रहा था | परन्तु अकबर को दर्द हो रहा था जिसके कारण वे तिलमिला रहे थे |
उनको ऐसा करते देख बीरबल बोले महाराज चिंता मत कीजिए " जो होता है ,अच्छे के लिए होता है " सब ठीक हो जाएगा  |

बीरबल  के मुंह से ऐसी बाते सुनकर अकबर क्रोध में आग बबूला हो गया और उसने अपने सैनिको से कहा की बीरबल को बंधी बनाकर काराग्रह में डाल दिया जाए | सैनिक बीरबल को काराग्रह ले गए और अकबर अकेले ही शिकार के लिए निकल पड़े |

चलते चलते अकबर रास्ता भूल गए जब वे वापिस आने लगे तो आदिवासियों के झुण्ड ने उनको पकड़ लिया और पकडकर अपने मुखिया के पास ले गए | मुखिया ने अकबर की बली चढ़ाने का हुक्म दे दिया |

लेकिन जैसे ही आदिवासी अकबर की बली चढाने के लिए उनकी तरफ बढ़े तो उन्होंने देखा की अकबर का तो अंगूठा कटा हुआ है और उसमे से खून बह रहा है | इस पर मुखिया ने अकबर को छोड़ दिया क्योंकि वे पहले से ही चोटिल व्यक्ति का खून चढाकर अपने इष्ट देवता को नाराज नही करना चाहते थे |

आदिवासियों के द्वारा छोड़े जाने पर जब अकबर वापिस लौट रहे थे तो उनको बीरबल की वही बात याद आई जिसमे उन्होंने कहा था की जो होता है अच्छे के लिए होता है | अकबर को अपने द्वारा लिए गए फैसले पर पछतावा हुआ इसलिए राजमहल पहुंचते ही उन्होंने बीरबल को काराग्रह से बाहर निकाला तथा बीरबल से माफ़ी मांगी और उनका धन्यवाद किया |

बीरबल :- महाराज धन्यवाद तो मुझे आपका करना चाहिए |
अकबर :- वो क्यों भला ?

बीरबल : - महाराज अगर आप सैनिकों को  मुझे काराग्रह में डालने का आदेश नही देते तो मै आपके साथ चलता और आदिवासियों के द्वारा पकड़े जाने पर वे आपको तो छोड़ देते क्योंकि आपका तो अंगूठा कटा हुआ था |परन्तु वे मुझको और सैनिकों को बंदी बना लेते और हमारी बली दे देते |

अकबर बीरबल की दूरगामी सोच को देखकर बहुत खुश हुए और उन्होंने बीरबल को अपना सलाहकार बना लिया | अब अकबर भी ये बात भलीभांति समझ चुके थे की " जो होता है , अच्छे के लिए होता है " |
और शायद अब आप भी इस बात को समझ गए होंगे तो please इस कहानी को facebook पर अपने दोस्तों के साथ share जरुर करें |

आप हमारे facebook page को like करके भी नई नई motivational कहानियाँ प्राप्त कर सकते हैं | धन्यवाद !
Read More

Friday, 24 March 2017

Sandeep Maheshwari के तीन सबसे बड़े Failure जो सफलता का कारण बने

Posted by ajay
हेल्लो दोस्तों पिछले कुछ दिनों से मै एक व्यक्ति के जीवन के बारे में जो कुछ जान सकता था वो जानने में जुटा हुआ था और वो व्यक्ति कोई और नही बल्कि संदीप माहेश्वरी जी हैं | जैसा की आप जानते हैं की मेरी पिछली post में मैंने Sandeep Maheshwari Biography का hindi अनुवाद किया था |

दोस्तों जब मै उनकी बायोग्राफी लिख रहा था तो मैंने केवल उनकी सफलता के बारे में लिखा था परन्तु इसके बारे में नही लिखा की सफलता प्राप्त करने के लिये उनको किन किन failure का सामना करना पड़ा था |

वो failure तो थे पर संदीप जी उन failure से डरे नही बल्कि उन failure को अपनी सफलता का सबसे बड़ा कारण बनाया | आइए उनकी हर एक विफलता के बारे में विस्तार से जानते हैं -

sandeep-maheshwari-overcome-fear


How Sandeep Maheshwari Overcome Fear of Failure

Sandeep Maheshwari जी की failure के बारे में बताने से पहले मै आपको एक बहुत ही प्रेरक विचार बताने जा रहा हूँ  | ये प्रेरक विचार एप्पल कंपनी के फाउंडर स्टीव जॉब्स का है , जो की संदीप जी की life में बिल्कुल सही फिट होता है -

 आप अपने जीवन के पलों (समय ) को भविष्य में देखकर नही जोड़ सकते | आप केवल उन्हें अपने भूतकाल में देखकर जोड़ सकते हैं | इसलिए आपको ये विश्वाश करना पड़ेगा की जो आज आप कर रहे हैं कल किसी न किसी तरह आपके भविष्य से जुड़ जाएगा | आपको किसी एक चीज में विश्वाश करना पड़ेगा चाहे वो आपका पेट, भाग्य , जीवन या फिर कर्म ही क्यों न हो | और इस सोच ने मुझे कभी निराश नही किया और मेरे सोचने का ढंग बदल दिया | - Click Here For More Quotes

और इसी एक विचार ने संदीप जी का भी जीवन बदल दिया उनको पता था की जो आज वे कर रहे हैं ,जो असफ़लता आज उनको मिल रही है वो किसी न किसी तरह भविष्य में उनके लिये सही शाबित होगी | आइए अब हम देखते हैं की कैसे उनकी हर एक विफलता उनको सफलता के करीब ले गई -

Sandeep Maheswari - First Failure

अगर आपने संदीप माहेश्वरी की जीवनी ध्यान से पढ़ी होगी तो आपने देखा होगा की एक समय पर वे मॉडल बनने के लिये एजेंसियों के चक्कर काट रहे थे जहाँ से उनको पता चला की हर दूसरा बन्दा मॉडल बनने के लिये लाइन में लगा हुआ है | और ये फोटो  एजेंसियों  वाले उन लोगो से अच्छे खासे पैसे भी ऐठ रहे हैं  तो संदीप जी को कुछ सूझ नही रहा था की आगे क्या किया जाए , कैसे किया जाए |

एक दिन जब वे इसी सोच में लगे हुए थे की तभी उनका एक मॉडल दोस्त उनके पास अपनी फोटो लेकर आया और संदीप को दिखाई | फोटो को देखते ही संदीप जी को अचानक से बहुत खुशी हुई जैसे उनको उनकी मंजिल मिल गई हो | उनको फोटो इतनी अच्छी लगी की उन्होंने तुरंत फोटोग्राफी सिखने का मन बना लिया और साउथ दिल्ली जाकर फोटोग्राफी का दो हफ्ते का कोर्स कर लिया |

कोर्स तो कर लिया लेकिन जब वे अलग अलग फोटो स्टूडियो में जाकर देखने लगे तो उनको पता चला की यहाँ पर लोग दो-दो सालों का कोर्स किए बैठे हैं और वे भी कुछ खास नही कर पा रहे हैं तो ऐसी स्थिति में दोस्तों आप भली भांति जानते होंगे की क्या होता है |

संदीप जी ने डरने की बजाए कुछ खास करने की सोची और उनको ध्यान आया की जब वे मॉडल बनने के लिये स्टूडियो के चकर काट रहे थे तो कैसे स्टूडियो वाले पोर्टफोलियो बनाने के नाम पर 30000-40000 रूपए लेकर लोगो का शोषण कर रहे थे | तो बस उन्होंने सोच लिया की वे कम पैसो में यानि की केवल 3000 या 4000 रूपए में लोगो का पोर्टफोलियो बनायेंगे |

इसके लिये उन्होंने अख़बार में एक ऐड निकाली और थोक में सामान खरीदा जो की उनको मात्र 500 या 1000 रूपए पर मॉडल पड़ा | फिर क्या था लोग उनके पास आने लगे और उनका काम चल निकला और वे महीने के 20000-25000 रूपए कमाने लगे |

पहला failure अभी जारी है ...................

उनका काम ठीक ठाक चल रहा था की एक दिन कोई बन्दा उनके पास आया और बोला की हम मिलकर एक इवेंट मैनेज करते हैं संदीप जी को नए नए काम करने में हमेशा मजा आता था तो उन्होंने तुरंत हाँ कर दी | उस लडके ने संदीप जी को कहा की मै पैसा लगाऊंगा और आपको काम देखना है | सब तय हो जाने के बाद इवेंट करवाने का काम चल पड़ा | जो लगभग 30 दिनों तक चलने वाला  था |

जब आधा काम हो गया था तो वो बन्दा उनके पास आया और बोला की मेरे पास अभी पैसे नही हैं तो तुम लगा दो ,संदीप जी के पास जो पैसे थे वो उन्होंने लगा दिए इवेंट सफल रहा और अब बारी थी हिस्सा लेने की तो संदीप जी उस लडके के पास पहुच गए और अपने पैसे मांगे | उस लडके ने संदीप जी को साफ साफ मना कर दिया और सारा पैसा लेकर अपने दोस्तों के साथ चला गया | संदीप जी बस देखते रह गए -

वे घर आये और उन्होंने अपने नुकसान का दुख मनाने की बजाए पार्टी की , क्योंकि उनको कही न कही विश्वास था की जो हुआ है वो अच्छे के लिये हुआ है |

अब समय है ये बताने का की उनकी पहली बड़ी विफलता जिसमे उनको समय और पैसे दोनों का नुकसान हुआ कैसे उनकी बड़ी सफलता में बदली  - 

जैसा की आपको पता ही है की उनका फोटो वाला काम जिससे वे 20 हजार रूपए हर महीने कमा रहे थे आगे नही बढ़ पा रहा था | तो उन्होंने इसके बारे में रिसर्च करनी शुरू कर दी की काम को आगे कैसे बढ़ाया जाए तो उनको पता चला की फोटोग्राफी में नाम चलता है यदि आपका नाम है तो काम भी चलेगा तो उन्होंने ठान ली की अब वे अपना नाम करेंगे और पहुंच गए लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के ऑफिस |

ऑफिस पहुंच कर संदीप जी ने वहां के अधिकारी से कहा की उनको फोटोग्राफी में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना है तो अधिकारी ने कहाँ की देखो संदीप वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना बहुत ही मुश्किल काम है आप इंडिया लेवल का कोई रिकॉर्ड बना लो |

संदीप जी ने कहाँ नही मुझे वर्ल्ड रिकॉर्ड ही बनाना है कृपया करके आप बताइए की मुझे क्या करना होगा | तो उन्होंने बताया की आपको 12 घंटो में 100 मॉडल की अलग-अलग पोज़ में करीब 10000 फोटो शूट करनी होंगी | तो संदीप जी ने बड़ी ही शालीनता से कहा की हो जायेगा | और दोस्तों उन्होंने सिर्फ कहा ही नही बल्कि इस काम को बखूबी किया भी |

वहां पर करीब 400 लोग आए और उन्होंने बिना रुके 12 घंटो से पहले काम को खत्म भी कर दिया | अब आप सोच रहे होंगे की इतना बड़ा काम जिसमे इतने लोग आए ये सब संदीप जी ने कैसे मैनेज किया तो जरा back जाइये और देखिए की ये सब उनकी पहली बड़ी विफलता का ही परिणाम है जो उनको उस लडके के साथ इवेंट मैनेज करने से मिली थी |

तो ये था पहली विफलता को सफलता में बदलने का रहस्य , आइए अब जानते हैं उनकी दूसरी बड़ी विफलता -

Sandeep Maheshwari - My Second Failure

संदीप माहेश्वरी जी जब मॉडलिंग में आए थे तो इससे पहले उन्होंने एक और काम किया था और वो था MLM कंपनी में काम करने का | तब संदीप जी उसमे बुरी तरह से फ़ैल हो गए थे | हालाँकि अब वे फोटोग्राफी में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके थे और उनके पास दो-दो ऑफिस भी हो गए थे अच्छा खासा पैसा भी आ रहा था | तो अब उनके ऊपर पैसो को लेकर कोई दबाव नही था तो उन्होंने MLM में फिर से try करने की सोची |

और इस बार वे जापान लाइफ नाम की कंपनी से जुड़े और देखते ही देखते महीने के लाख रूपए कमाने लगे अब उनके पास कार थी अच्छा घर था परन्तु ख़ुशी नही थी | अब आप सोच रहें होंगे की उनके पास कार थी घर था महीने के लाख रुपये से ऊपर की कमाई है अब ख़ुशी नही होगी तो कब होगी तो दोस्तों मै आपको बता दूँ की ये ख़ुशी उनको खुद के लिये नही बल्कि उन दुसरे लोगो के लिये थी जो जापान लाइफ से जुड़े हुए थे |

संदीप जी तो अच्छा पैसा कमा रहे थे पर दुसरे 90% लोग जो उस MLM कंपनी से जुड़े हुए थे कुछ खास नही कर पा रहे थे तो अब उन्होंने उन लोगो की भलाई करने के लिये अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर अपनी MLM कंपनी बनाई और उसमे अपना सारा पैसा लगा दिया |

ध्यान दीजिये दोस्तों संदीप जी उस समय जापान लाइफ MLM कंपनी से लाख रूपए से ऊपर की कमाई कर रहे थे यानि की वे उस कंपनी में एक अच्छी पोजीशन में थे फिर भी उन्होंने दुसरो की भलाई के लिये उस कंपनी को छोडकर अपनी कंपनी बनाई | दुसरो के लिये ऐसा काम कोई लाखो में से एक आदमी ही कर सकता है -

MLM कंपनी के लिये सॉफ्टवेर बनाना ,वेबसाइट बनाना ,मार्केटिंग करना ये सब काम संदीप जी की देख रेख में ही हुआ | 6 महीनों तक उनकी कंपनी बढिया चली और करीब 1100 से लोग भी उनकी कंपनी से जुड़ गए थे | परन्तु बाद में उनकी कंपनी फ़ैल हो गई और संदीप जी फिर से जीरो ( 0 )  पर आ गए |

अब जानते हैं की उनकी ये विफलता कैसे उनकी सबसे बड़ी सफलता बनी  ------------

अब उनके पास फोटोग्राफी के आलावा कोई काम नही था तो उन्होंने अपने काम को जारी रखा और इसी बिच उन्होंने महसूस किया की उनका काम तो सही चल रहा है पर जो मॉडल उनसे फोटो खिचवातें हैं उनको कोई काम नही मिल रहा जिससे उनको बहुत दुःख हुआ और उन्होंने मॉडल की हेल्प करने की ठान ली |

अब वे दिन रात इसी बारे में सोचने लगे की ऐसा क्या किया जाए की मॉडल को आसानी से काम मिल जाए | दिन ऐसे ही निकल रहे थे पर मॉडल की सहायता कैसे की जाए इस प्रश्न का कोई हल नही निकल पा रहा था | एक बार एक ऐड एजेंसी वाला उनके पास आया और संदीप जी को बोला की हमे एक पहले से शूट की हुई फोटो चाहिए क्योंकि हमारे पास इतना समय नही है की हम फोटो शूट करें | और इस काम के हम आपको 2500 रुपये देंगे संदीप जी बहुत खुश हुए और तुरंत हाँ कर दी | ऐसा लग रहा था की मानो संदीप जी को एक बार फिर से अपना जवाब मिल गया हो |

इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या सोचते हैं, आप क्या बोलते हैं, आप क्या सुनते हैं, फर्क इससे पड़ता है कि आप क्या मानते हैं… क्योंकि जो आप मानते हैं आज नहीं तो कल आप वो बन जाते हैं.
Also Read :- Best Sandeep Maheshwari Quotes Hindi में

जैसा की संदीप जी सोच रहे थे की मॉडल की हेल्प कैसे की जाए तो उसका उत्तर उनको मिल गया था और उनका उत्तर था - एक ऐसी वेबसाइट बनाई जहाँ पर मॉडल की पहले से ही शूट की हुई फोटो होंगी और ऐड एजेंसी वाले अपनी मनपसन्द की फोटो को बिना समय और ज्यादा पैसा गवाए खरीद  सके | इस idea के मन मे आते ही उन्होंने तुरंत अपने दोनों ऑफिस बंद किए और पूरी टीम के साथ अपने विचार को मूर्त रूप देने में लग गए और आखिर में उनकी सबसे बड़ी सफलता imagesbazaar.com के रूप में सामने आई |

अब आप सोच रहे होंगे की MLM कंपनी के फ़ैल होने और imagesbazaar के बनने का क्या सम्बन्ध है तो दोस्तों देखिए जब उन्होंने जापान लाइफ कंपनी से अलग होकर अपनी कंपनी बनाई तो उनको अपनी कंपनी के लिये वेबसाइट बनवाना ,सॉफ्टवेर बनवाना इन सब कामो से गुजरना पड़ा था और ये सभी चीजें उनको imagesbazaar को बनाते वक्त काम आई |

Sandeep Maheshwari - मेरी सबसे बड़ी सफलता जो मुझे खुशी देती है -

जब संदीप जी MLM कंपनी में फ़ैल हुए तो उनके पास करने के लिए कुछ खास नही था तो इस बिच उन्होंने खाली बैठने की बजाए मार्केटिंग पर एक बुक लिखी ,उन्होंने अपने हर उस पहलू को अपनी बुक में जगह दी जिससे उनको MLM में सफलता मिली थी | इस बुक की उन्होंने 1000 कापियां बनवाई जिसमे से उनकी केवल 150 कॉपियां ही बिक पाई और बाकि की 850 कॉपी उनकी माँ ने कबाड़ी को देदी  | ये उनकी तीसरी असफलता थी जिसको उन्होंने सफलता में बदला | आइए जानते हैं कैसे -

बुक लिखने के चक्कर में संदीप माहेश्वरी जी ने मार्केटिंग पर सैकड़ो बुक पढ़ डाली | जिससे उनका दिमाग बहुत ब्रॉड हो गया या फिर यूँ कह लीजिये की उनका दिमाग एक इंटरप्रेन्योर का दिमाग बन गया | अब वे अपने business में आने वाली हर समस्या का हल बड़ी आसानी से निकाल लेते थे | इतना ही नही अपने ज्ञान के द्वारा वे लाखों करोड़ो लोगो का जीवन बदल चुके हैं और अपने फ्री सेमिनार के द्वारा बदल भी रहे हैं |

शिक्षा

दोस्तों संदीप माहेश्वरी जी अपनी लाइफ में तीन बार फ़ैल हुए और उनको हार का सामना करना पड़ा | परन्तु संदीप जी कहते हैं की असफलता / Failure नाम की कोई चीज नही है , ये  तो बस एक बहाना है एक रास्ता है आपको आपकी मंजिल के करीब ले जाने का | आप इनसे डरकर अपने लक्ष्य को छोडिये मत बल्कि उस असफलता को स्वीकार करके और तेजी से आगे  बढिए ....

न मैदान छोडिये , न इंतजार कीजिए ,बस चलते रहिए  ....... By Sandeep Maheshwari
आप तब तक असफल नही हो सकते जब तक आप मैदान छोडकर भाग नही जाते
तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपने संदीप जी के द्वारा असफलता को सफलता में बदलने वाला ये लेख पसंद आया होगा | दोस्तों आपकी failure आपको आगे बढने से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने से किसी भी हाल में नही रोक सकती | बस ज्यादा विश्वास के साथ फिर से जुट जाइये |

 ये आर्टिकल पसंद आया हो तो शेयर जरुर करें | और हो सके तो हमारे facebook पेज को लाइक जरुर करें ताकि आपको नई नई motivational कहानियाँ आसानी से मिल सकें | धन्यवाद !
Read More

Tuesday, 21 March 2017

Sandeep Maheshwari Biography Hindi में | आसान है ....

Posted by ajay
प्रिय दोस्तों यदि हम लोगो से कोई पूछे की Success क्या है तो हम में से अधिकतर का जवाब होगा पैसा बहुत सारा पैसा | परन्तु एक ऐसे सख्श भी है जिनकी नजर में सफलता का असली मतलब है शेयर करना , अपने ज्ञान को अपने अनुभव को ऐसे लोगो के साथ शेयर करना जो की अपने सपनों को पूरा करने के लिये इस दुनिया से लड़ रहे हैं  | ये महान व्यक्ति और कोई नही बल्कि संदीप माहेश्वरी जी हैं |

शायद आपमें से बहुत से लोगो ने संदीप माहेश्वरी जी के बारे में सुना होगा और उनके प्रेरक विचार भी पढ़े होंगे  , फिर भी मै आपसे अनुरोध करता हूँ की Sandeep Maheshwari Biography का ये हिंदी लेख एक बार जरुर पढ़े |
क्योंकि इस लेख में आपको संदीप जी के जीवन के बारे में उन अनकहे पहलुओं को जानने का मौका मिलेगा जिनसे आप अब तक अपरिचित थे |


Sandeep-Maheshwari-Biography


नाम  :- संदीप माहेश्वरी

जन्म :- 28 सितम्बर 1980

जन्म स्थान :- भारत की राजधानी दिल्ली

शिक्षा  :- College  Dropout  From Kirorimal College ( Delhi University )

प्रशिधि :- एक दिन में सबसे ज्यादा फोटो शूट करने का लिम्का बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड ,
                भारत की सबसे बड़ी Image  कंपनी Imagesbazaar.com के फाउंडर और Motivational Speaker

अवार्ड :- Creative Entrepreneur award ,Star Youth Achiever Award ,Pioneer of Tomorrow Award Etc.

संदीप माहेश्वरी जी का शुरुआती जीवन

दोस्तों संदीप एक आम सा नाम है यह कोई बिल गेट्स या स्टीव जॉब्स की तरह कोई अलग नाम नही है | आम सा नाम इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि हमारे आस पास ऐसे बहुत से लोग होंगे जिनका नाम संदीप होगा | परन्तु यह संदीप नाम का बन्दा बहुत ही खास है |

बचपन में अपने दोस्तों के पास साइकिल देखकर जब इन्होंने अपने माता - पिता से वैसी ही साइकिल दिलाने की जिद की तो पिता की तरफ से जवाब आया की " मै कोई टाटा या बिड़ला नही हूँ " जो इसकी हर इच्छा पूरी कर सकूं | पिता की यह बात सुनकर साइकिल लेने की जिद तो छुट गई परन्तु एक नई जिद पकड़ ली और जिद ये जानने की थी की आखिर ये टाटा और बिरला कौन है ?

उन्होंने अपनी माता से पूछा तो जवाब आया की बेटा " टाटा और बिरला " वे लोग हैं जिनके पास बहुत पैसे हैं |

अब उन्होंने एक और जिद पकड़ ली की वे भी बड़े होकर टाटा और बिरला बनेंगे , जिससे की उनके आस पास के लोग उन पर हसने लगे | बचपन में तो लोगो की हसी का उन पर कोई फर्क नही पड़ता था |

परन्तु जैसे जैसे वे  बड़े होते गये लोगो का रोकना व् टोकना जारी रहा और आखिर कार उनके दिल में दुनिया के सबसे बड़े शत्रु यानि की डर ने ऐसी जगह बना ली की एक समय जो लड़का टाटा और बिड़ला बनने के सपने देखता था आज वही लड़का ये सोचने लगा था की कहीं से 10 या 15 हजार की नौकरी का जुगाड़ हो जाए तो अच्छा होगा |

इसी बिच एक और घटना हुई उनके पिता का करीब 20 साल से किसी के साथ Partnership में एल्युमीनियम का business था | किसी कारण से वे इस business से अलग हो गये और इस वजह से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हो गई | संदीप जी उन दिनों 10th class में पढ़ते थे | उनके परिवार ने उनके  माता- पिता ने मिलकर बहुत से business किए  परन्तु सबके सब फ़ैल हो गये या फिर मिली जुली सफलता ही मिली - -->
  • उनका पहला business अपनी माँ के साथ खजूर के पान बनाने का था | जो की नही चला और वे इस business में फ़ैल हो गए |
  • दूसरा business STD-PCO चलाने का था नही चला | फिर से फ़ैल 
  • Conveyor Belt का business जो की एयरपोर्ट पर इस्तेमाल होती है | फ़ैल
अपने पिता को डिप्रेशन में देखकर 12th class तक पहुंचते पहुचंते संदीप जी सोचने लगे की उनको अपने परिवार के लिये कुछ न कुछ करना है | वे अपनी जिम्मेदारी बखूबी समझने लगे थे परन्तु अपने परिवार की हालत , पिता का डिप्रेशन , व घर वालों को एक एक पैसे के लिये तरसता देखकर उनको लगने लगा की सब कुछ असम्भव है |  शायद बहुत से लोग इसी डिप्रेशन में आकर निराशा और हताशा के कारण अपने जीवन का अंत कर लेते हैं | परन्तु संदीप माहेश्वरी जी ने ऐसा नही किया उन्होंने अपनी विफलताओं को सफलताओं में बदला आइये जानते हैं कैसे -

Sandeep Maheshwari की Life का Turning Point

एक बार वे किसी MLM कंपनी के सेमिनार में गए और वहां 3 घंटे तक बैठे रहने के बाद तक उनको कुछ समझ में नही आया | परन्तु उस सेमिनार के last में जब एक लडके ने खड़े होकर कहा की मेरी ऊम्र 21 साल है और मै महीने के ढाई लाख रूपए कमाता हूँ  तो ये बात सुनकर संदीप जी का सर चकरा गया क्योंकि वे बचपन से सुनते आ रहे थे की आदमी को 10000 रूपए कमाने के लिये भी बहुत मेहनत करनी पडती है |

और दूसरी तरफ वह लड़का है जो ये कह रहा है की वो तीन साल के अंदर अंदर महीने के ढाई लाख रूपए कमा रहा है | उसी समय उनके अंदर से आवाज आई की अगर ये कर सकता है तो मै भी कर सकता हूँ | सब आसान है ....
अपने घर जाकर अपने दोस्तों को व सबको उन्होंने इस बात के बारे में बताया और वे कुछ लोगो को उस MLM कंपनी में लेकर भी गए परन्तु वे उन लोगो को अपने साथ जोड़ नही पाए | क्योंकि ये उनका real pasion नही था और वे इस कार्य में भी फ़ैल हो गए |

उनको कुछ न कुछ तो करना ही था तो उनके मन में मोडलिंग का विचार आया और जब वे मोडलिंग एजेंसीज में गए तो संदीप जी ने देखा की यहाँ तो हर दूसरा बन्दा एक्टर/एक्ट्रेस बनने के लिए लाइन में लगा हुआ है | और मोडलिंग एजेंसीयां लोगो का पोर्टफोलियो बनाने के नाम पर उनसे अच्छे- खासे पैसे एठकर उनका शोषण कर रही हैं |

तो एक दिन वो ऐसे ही बैठे हुए थे और उनको कुछ समझ में नही आ रहा था की आगे क्या किया जाए | तभी उनका एक दोस्त उनके पास आया और बोला की देख ये मेरा पोर्टफोलियो है | पोर्टफोलियो की फोटो को देखते ही संदीप जी का मन बहुत ही खुश हुआ और उन्होंने तुरंत फोटोग्राफी सिखने का मन बना लिया |

और साउथ दिल्ली से उन्होंने दो हफ्तों का फोटोग्राफी का कोर्स किया | और इस बार भी जब वे बाजार में गए तो उन्होंने फिर से वही देखा जो उन्होंने मोडलिंग के समय देखा था | मोडलिंग एजेंसीज की तरह यहाँ भी लाखो फोटोग्राफर थे जो कुछ खास नही कर पा रहे थे |

लेकिन दोस्तों संदीप माहेश्वरी जी जिस वजह से मोडलिंग में फ़ैल हुए थे वो ही वजह उनकी सफलता का रास्ता बनी | संदीप जी मोडलिंग में इसलिए फ़ैल हुए थे क्योंकि मोडलिंग एजेंसिया लोगो का शोषण कर रही थी इसी बात को ध्यान में रखते हुए संदीप जी ने  प्लान बनाया और वो प्लान था सस्ते दामों पर लोगो का पोर्टफोलियो बनाना | लोगो को उनका काम पसंद आने लगा और वे महीने के 20000 - 25000 रुपये कमाने लगे |

परन्तु काम आगे नही बढ़ रहा था क्योंकि इस फील्ड में काम उसी का बढ़ता है जिसका नाम हो  | तो बस फिर क्या था संदीप जी ने सोच लिया की वे अब अपना नाम करेंगे और सीधे पहुंच गए लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के ऑफिस  | और वहां से पता किया की फोटोग्राफी में वर्ल्ड रिकॉर्ड क्या है |

ये साल 2003 का था जब उन्होंने 12 घंटो में करीब 100 मॉडल की अलग-अलग पोज में 10000 फोटो शूट करके लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया | जिस संदीप माहेश्वरी को शुरू में कोई नही जानता था आज उनको दुनिया भर के लोग , मॉडल ,ऐड एजेंसिया सब जानने लगे थे | अच्छा खासा पैसा भी आने लगा था | और दो-दो ऑफिस भी हो गए थे |

Imagesbazaar कंपनी की शुरुआत

परन्तु एक बात जो संदीप जी को अंदर ही अंदर खाए जा रही थी वो थी मॉडल की परेशानी | क्योंकि ऐसे बहुत से मॉडल थे जो पोर्टफोलियो बनवाने में पैसा तो लगाते थे परन्तु उनको कोई काम नही मिल रहा था | इसी बात का हल निकालने का प्रयास संदीप जी करने लगे की तभी एक add agency वाला संदीप जी के पास आया और बोला की हमारे पास फोटो शूट करने का वक्त नही है हमे पहले से ही शूट की हुई फोटो चाहिए और इस काम के हम आपको ढाई हजार रूपए देंगे |

यह सुनकर संदीप जी ने तुरंत हाँ कर दी क्योंकि इसमे सबका फायदा था मॉडल को काम भी मिल जाता और पैसे भी | तो दोस्तों ये घटना imagesbazzars के बनने में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण शाबित हुई  | क्योंकि कहते है ना की हम जैसा सोचते हैं वैसे ही बन जाते हैं |

 और संदीप जी तो यही सोच रहे थे की मॉडल की सहायता कैसे की जाए तो खुद व खुद ही idea उनके पास चलकर आ गया था बस जरूरत थी तो उसको पहचानने की | और उन्होंने इस idea को बखूबी पहचाना की ऐड एजेंसियों को मॉडल को सेलेक्ट करने फिर मनपसन्द फोटो शूट करने में बहुत सारा पैसा और समय बर्बाद करना पड़ता है तो क्यों न एक ऐसा plateform बनाया जाए जहाँ से ऐड एजेंसियों को पहले से ही शूट की हुई मनपसन्द फोटो भी मिल जाए और मॉडल को काम भी |

तो बस संदीप जी ने बिना समय गवाएं अपने दोनों ऑफिस बंद किए और जुट गए अपने सबसे बड़े सपने को हकीकत का रूप देने में | इस बार फिर से लोग और उनके परिवार वाले उनको पागल समझने लगे |

परन्तु उनको इस बात का कोई फर्क नही पड़ा और दिन रात मेहनत करके आखिर में imagesbazaar.com को launch किया जहाँ पर लाखों मॉडल की फोटो हैं ,और ऐड एजेंसियां आसानी से अपने पसंद की फोटो को खरीद लेती हैं | दोस्तों imagesbazaar कंपनी की सबसे बड़ी खास बात ये है की ये मॉडल से कोई पैसे नही लेती बल्कि उनको पैसे देती है |

दोस्तों i hope की आपको Sandeep Maheshwari Biography का ये hindi लेख पसंद आया होगा | संदीप जी का कहना है की कोई भी काम छोटा या बड़ा नही होता | और ये मत सोचिये की लोग क्या सोचेंगे क्योंकि लोगो का काम ही सोचना है | बस अपने जूनून को पहचानिए की आप क्या करना चाहते हैं और लोगो की प्रवाह किए बिना उसमे जी जान से जुट जाइए |

आप यहाँ पर क्लिक करके Sandeep Maheshwari Quotes को hindi भाषा में पढ़ सकते हैं |

तो दोस्तों आपको संदीप जी की ये जीवनी पसंद आई हो तो शेयर और लाइक जरुर करें | धन्यवाद !
Read More