Showing posts with label motivational stories in hindi. Show all posts
Showing posts with label motivational stories in hindi. Show all posts

Monday, 18 December 2017

Arunima Sinha Biography in Hindi : अरुणिमा सिन्हा की पूरी कहानी

Posted by ajay

Arunima Sinha Biography in Hindi :- एक ऐसी महिला जिनको एक Train Accident ने शरिर से अपाहिज बना दिया और जब मौत और जिन्दगी के बिच लम्बे संघर्ष के बाद उनको  दोबारा जीवन मिला तो उन्होंने भगवान का धन्यवाद किया और कहा की अगर भगवान ने मुझे दुबारा जीवन दिया है तो  इसके पीछे जरुर कोई ख़ास मकसद होगा |

ये महिला और कोई नही अरुणिमा सिन्हा है आपमें से बहुत से लोगो ने उनका नाम सुना ही होगा ये माउन्ट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय विकलांग महिला हैं |

अरुणिमा जी ने  ये साबित कर दिया की शरिर से अपाहिज होने से कुछ नही होता आप दिमाग से अपाहिज नही होने चाहिए | चाहे परिस्थितियाँ कितनी भी विपरित हो यदि आप मानसिक रूप से मजबूत हैं तो पहाड़ो को चीरकर भी अपना रास्ता बना सकते हैं |


अरुणिमा सिन्हा की पूरी कहानी अँधेरे में चिराग का काम करती है तो चलिए उनके जीवन की संघर्षमय कहानी को पढकर अपने जीवन में फैले हुए निराशा रूपी अंधकार को प्रकाश रूपी ज्वाला से प्रज्वलित करलें |

Also Read :- दुसरो को निचे गिराने में खुद का ही नुकसान होता है Moral Story
                 :-  सफलता का रहस्य ( Secret of Success )

Arunima Sinha Biography in Hindi

अरुणिमा सिन्हा का जन्म 1988 में उत्तरप्रदेश में हुआ था | वे एक रास्ट्रीय स्तर की वालीबाल खिलाडी रह चूँकि हैं | 11 अप्रैल 2011 को अरुणिमा जी CISF का exam देने के लिए लखनऊ से दिल्ली जा रही थी |

 वे पदमावती एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में सफर कर रही थी की बरेली के पास कुछ लुटेरों ने उनकी सोने की चैन और पर्स को खीचने और छिनने का प्रयास किया और जब अपराधी सफल नही हुए तो उन्होंने अरुणिमा जी को चलती ट्रैन से बाहर फेक दिया |

ट्रैन से बाहर फेकने के कारण उनके कमर और पेट में गहरी चोट आई | वे उठने की हालत में नही थी | पास वाले ट्रैक पर एक train उनकी तरफ आ रही थी उन्होंने ट्रैक से हटने की हर सम्भव कोशिश की परन्तु तब तक ट्रैन उनके बाएँ पैर के ऊपर से निकल चूँकि थी और उनका बायाँ पैर घुटने के निचे तक पूरी तरह से कट चूका था और दाएं पैर में से हड्डियाँ बाहर निकल आई थी जिसके बाद वे बेहोश हो गई |

वे पूरी रात उसी हालत में रेलवे track पर पड़ी रही अगले दिन जब सुबह हुई तो गाँव वाले उनको बरेली के अस्पताल में लेकर गए | वहां के डॉक्टरो ने उनकी हालत देखी और कहा की इनका पैर काटना पड़ेगा ताकि ये जीवित रह सकें परन्तु हमारे पास blood और Anesthesia नही है | दोस्तों anesthesia का इंजेक्शन सर्जरी के दौरान होने वाले दर्द को कम करने या शरिर को सुन करने के लिए लगाया जाता है |

अरुणिमा जी को दिखाई तो कुछ नही दे रहा था परन्तु उनको सुनाई जरुर दे रहा था और जब उन्होंने डॉक्टरो के मुंह से ये बात सुनी तो वे बोल पड़ी की डॉक्टर साहब जब मै ऐसी हालत में पूरी रात ट्रैक पर पड़ी रहकर दर्द को सहन करती रही तो पैर काटने के दौरान होने वाले दर्द को भी सहन कर लुंगी | अरुणिमा जी की हिम्मत को देखकर वहां को दो डॉक्टरो ने अपना एक -एक यूनिट खून दिया और बिना anesthesia के उनका पैर काट दिया |
अपनी एक speech में अरुणिमा जी कहती हैं की उस समय जो दर्द उनको हुआ था उसको वे आज भी महसूस करती हैं |

जब media के द्वारा लोगो को और सरकार को ये पता चला की दुर्घटना की शिकार महिला एक राष्ट्रीय स्तर की वालीबाल खिलाडी है तो उनको बरेली से लखनऊ के हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया और बाद में 18 अप्रैल 2011 को उनको AIIMS ( All India Institute of Medical Sciences )  में भर्ती करवाया गया जहाँ चार महीनों तक अरुणिमा जी का इलाज चला | पैर कटने की वजह से उनको कृत्रिम पैर लगाया गया तथा दुसरे पैर में रोड डाली गई जिसका सारा खर्चा दिल्ली की एक private कंपनी ने उठाया |

Mountaineer बनने की प्रेरणा

AIIMS में चल रहे इलाज के दौरान उन्होंने फिर से मिले इस जीवन में कुछ कर गुजरने का फैसला लिया | दिल और दिमाग को झकझोर देने वाली इस घटना के बाद भी उनके जीवन में निराशा नाम की कोई चीज नही थी |

उन्होंने फैसला किया की वे अब वालीबाल नही life का सबसे टफ गेम करेंगी इसके लिए उन्होंने माउंटेनियरिंग को चुना | अरुणिमा जी अपनी इस प्रेरणा का स्त्रोत भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को मानती हैं जिन्होंने कैंसर को मात देकर दोबारा जीवन प्राप्त किया था |

 उन्होंने अपना लक्ष्य दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवेरेस्ट पर तिरंगा फहराने को बनाया | इसके लिए उन्होंने उत्तरकाशी में स्थित नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ़ माउंटेनियरिंग से पर्वतारोही का कोर्स किया और साथ ही भारत की पहली महिला पर्वतारोही " बछेंद्री पाल " से भी मदद मांगी |

Arunima Sinha जी की उपलब्धियां


कठिन संघर्ष और मुशिबतो के बावजूद आख़िरकार 21 मई 2013 को उन्होंने एवरेस्ट को फतह कर लिया और ऐसा करके अरुणिमा जी विश्व की पहली दिव्यांग महिला पर्वतारोही बन गई | माउंट एवरेस्ट को फतह करने का ये सफर 52 दिन तक चला था |

इतना ही नही माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त करने के बावजूद भी अरुणिमा जी रुकी नही उन्होंने दुनिया के सातों  महाद्वीपों की ऊँची चोटियों पर विजय प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है जिनमे से अधिकतर पर वे अपना परचम फहरा चूँकि हैं और उनकी ये यात्रा आगे भी जारी रहेगी |

दुनिया की सबसे ऊँची चोटी पर विजय हाशिल करके अरुणिमा जी ने ये शाबित कर दिया की हौसलों की उड़ान ,लगन और आत्मविश्वास के सामने बड़ी से बड़ी मुसिबत भी  घुटने टेक देती है |

अगर वे चाहती तो उस घटना के बाद आसानी से अपना जीवन यापन कर सकती थी क्योंकि उनको 2012 में ही CISF में हेड कांस्टेबल की नौकरी मिल गई थी | परन्तु अरुणिमा जी ने गुमनामी में जीवन यापन करने की बजाए एक नए रास्ते को अपनाया जिसमे हर कदम पर मुश्किलों का अम्बार था | लेकिन कुछ कर गुजरने की चाहत के कारण उनका नाम सुनहरे अक्षरों में देश के इतिहास में दर्ज हो गया जिसको सदियों सालों तक लोग याद रखेंगे |

पुरस्कार और सम्मान


आज उनको भारत की सरकार तथा दूसरी संस्थाएं अवार्ड और सम्मान से सुशोभित कर चुकी हैं, जिनमे पदम् श्री  प्रमुख है | इतना ही नही वे गरीबो और विकलांगो की सहायता के लिए " शहीद चंद्रशेखर आजाद विकलांग खेल अकादमी " के नाम से एक संस्था भी चलाती हैं |

तो दोस्तों मै आशा करता हूँ की आपको Arunima Sinha Biography in hindi  पसंद आई होगी तो Please इस success story को अपने दोस्तों और relatives के साथ share जरुर करें | और निचे comment में बताएं की अरुणिमा सिन्हा के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद आप उनकी जीवनी से क्या सीखे | धन्यवाद !

आप YouTube पर हिन्दी में Arunima Sinha का  भाषण भी सुन सकते हैं --

arunima sinha speech in hindi


Read More

Tuesday, 16 May 2017

Blogging Cage के Founder Kulwant Nagi की Success Story

Posted by ajay

दोस्तों सबसे पहले आप लोगों को मेरी तरफ से नमस्कार !

ये कहावत आज की कहानी में बिल्कुल सटिक बैठती है की "अगर सफलता प्राप्त करनी हो तो पहले काबिल बनो " जब आप काबिल बन जाओगे तो सफलता झक मारकर आपके पीछे आएगी | " आज हम बात करेंगे blogging की दुनिया में नाम कमा चुके Kulwant Nagi जी की जो अपनी मेहनत के दम पर अपने ब्लॉग bloggingcage के द्वारा न केवल अच्छी income करते हैं बल्कि साथ ही देश और दुनिया में भी जाने  जाते हैं |

तो कैसे शुरू हुआ एक आम आदमी के खास बनने का ये सफर आइए जानते हैं उनकी कहानी से --


Blogging Cage के Founder Kulwant Nagi की Success Story

कुलवंत नागी हरियाणा राज्य के फतेहाबाद जिले से हैं | प्रारम्भिक शिक्षा फतेहाबाद से हासिल करने के बाद उनका दाखिला हरियाणा राज्य में  ही अम्बाला जिले के एक अच्छे कॉलेज में हो गया जहाँ से उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन का डिप्लोमा हाशिल किया और इसके बाद ग्रेजुएशन करने के लिए गुडगाँव के "इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट"  कॉलेज में एडमिशन ले लिया |

कॉलेज के दिनों से ही वे इन्टरनेट से बेहद लगाव रखते थे और अपने लैपटॉप को अपना अच्छा दोस्त समझते थे | वे कहते हैं की इन्टरनेट की दुनिया में उनको अपनी तरफ सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाली चीज ब्लॉगिंग ही थी |

परन्तु उस समय शायद वो ब्लॉगिंग को इतनी गम्भीरता से नही लेते थे और अपने कॉलेज जीवन को जीने में व्यस्त रहते थे | उनको  घूमने  फिरने में काफी रूचि है और आज भी उनको देश और दुनिया की सैर करना पसंद है |

अपनी इसी रूचि को देखते हुए वे जल्द ही अपना एक और नया blog बनाने वाले हैं जहाँ पर वे अपने यात्रा के अनुभवो को साँझा करेंगे |

USA में पढाई करने का सपना

ग्रेजुएशन करने के बाद वे अपनी आगे की पढाई करने के लिए USA जाना चाहते थे | इसके लिए उन्होंने GRE यानि की Graduate Record Examination की 18 महीनों तक तैयारी भी की और आखिरकार वे अच्छे score के साथ पास भी हुए |

पास होने के बाद उन्होंने USA के 6 कॉलेजों में एडमिशन के लिए apply किया और सब कॉलेजों में उनका एडमिशन हो गया | अब समय था फीस जमा करवाने का जो 11000 doller ( 7 से 8 लाख रूपए ) थी | उनके पास उस समय इतने पैसे नही थे इसके लिए उन्होंने अपनी जान पहचान वालों , यहाँ तक की बैंक के चक्कर भी काटे परन्तु पैसो का बन्दोबस्त नही हुआ |

और आख़िरकार उनका सपना सपना बनकर रह गया |

वापिस गुडगाँव जाना

वो समय उनकी life का सबसे बुरा दिन था उनका सपना टूट गया था और अब वे नही जानते थे की आगे क्या करना है | घर में टेंशन का माहौल रहता था so उन्होंने अपने घर को छोडकर वापिस गुडगाँव जाने का फैसला लिया |

गुडगाँव जाकर उन्होंने पैसे कमाने के बारे में सोचा इसी बिच उनकी मुलाकात एक अनजान सख्श से हुई जिसने कुलवंत जी को Network Marketing के बारे में बताया | उनको एक video product की marketing करनी थी जिसकी प्रत्येक sell पर उनको कमीशन मिलता |

और साथ ही वे अपने निचे टीम भी बना सकते थे  | जिससे की कुलवंत जी को अपने निचे बनाई गई टीम के द्वारा की गई sell पर भी कमीशन मिलता | इसको multi level marketing कहते हैं | उनको ये idea पसंद आया और तुरंत हां कह दी |

इसके बाद उन्होंने MLM ( multi level marketing ) के बारे में दिन और रात जानना शुरू कर दिया | वे इन्टरनेट से जानकारियां उठाते और इस इंडस्ट्री में पहले से ही सफल लोगो के बारे में पढ़ते |


खुद का Blog बनाया  Kulwantnagi.com

Internet Marketing और Network Marketing के बारे में जानने के बाद उन्होंने सोचा की क्यों न मै अपने खुद का ब्लॉग बनाऊं जहाँ पर मै अपनी knowledge share कर सकूं | और ये समय था जुलाई 2011 जब कुलवंत जी ने अपना domain name www.kulwantnagi.com रजिस्टर किया | परन्तु इस blog पर काम करना उन्होंने सितम्बर में शुरू किया | जैसे जैसे वे ब्लॉगिंग के बारे में सीखते गए उनका interest Network Marketing से हटकर पूरी तरह ब्लॉगिंग पर आ गया |


Blogging Cage का जन्म

उन्होंने महसूस किया की blog बनाने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है तो क्यों न ऐसे लोगो की हेल्प की जाए जो blogging के बारे में ज्यादा नही जानते और इस प्रकार 15 जनवरी 2012 को जन्म हुआ BloggingCage.com का | जहाँ पर वे ब्लॉगिंग से सम्बन्धित अपने ज्ञान को share करते हैं |

7 महीने तक ब्लॉगिंग करते रहने के बाद आखिरकार उन्होंने अपना पहला doller कमाया और आज चार साल के बाद उनकी earning 10000 doller यानी की 6 लाख रूपए per month से ज्यादा है | इसके अतिरिक्त उनके तीन और blog है जिन पर उनकी टीम काम करती है |


उपलब्धि

कुलवंत नागी जी आज के समय दुनिया के प्रतिस्ठित ब्लोगों ,पत्रिकाओं और समाचार पत्रों पर अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं | जिनमे से कुछ इस प्रकार हैं  Huffington Post, YourStory, ProBlogger, Neil Patel ,Hindustan Times .इसके अलावा वे कई इवेंट में भी speech  दे  चुके हैं  | तथा  दुनिया के कई  देशों में घूम चुके है और उन की ये यात्रा आगे भी जारी रहेगी |

उनके कुछ इंटरव्यू के link मै आपको दे रहाँ हूँ जिनको आप पढ़ सकते हैं और उनके बारे में और अधिक जान सकते हैं --




Conclusion ( निष्कर्ष )

दोस्तों मुझे विश्वास है की Kulwant Nagi जी की इस success story को पढकर आप जरुर motivate हुए होंगे जो power आप अब महसूस कर रहे हैं उसे अपने सपने को पूरा करने में लगा दीजिये | जो होता है अच्छे के लिए होता है और आगे भी जो होगा वो अच्छे के लिए ही होगा |

Kulwant जी की कहानी इस बात को पूर्ण रूप से स्पष्ट करती है जैसे अगर वे USA चले जाते तो गुडगाँव दोबारा नही जा पाते और गुडगाँव नही जाते तो वो अनजान व्यक्ति जिसने उनको MLM के बारे में बताया था उनसे नही मिलता अगर वो व्यक्ति नही मिलता तो कुलवंत जी networking के बारे में नही सीखते | अगर वे networking के बारे में नही सीखते तो blog बनाने का idea नही आता | और अगर blog का idea नही आता तो न तो मै उनकी जान पाता न आप और न ही दुसरे लोग जो उनकी knowledge से अपने जीवन को अच्छी दिशा में ले जा रहें है |

इसलिए जो होता है वो अच्छे के लिए ही होता है इस पर आप " Steve Jobs " का ये प्रेरक विचार भी पढ़ सकते हैं -

आप अपने जीवन के पलों (समय ) को भविष्य में देखकर नही जोड़ सकते | आप केवल उन्हें अपने भूतकाल में देखकर जोड़ सकते हैं | इसलिए आपको ये विश्वाश करना पड़ेगा की जो आज आप कर रहे हैं कल किसी न किसी तरह आपके भविष्य से जुड़ जाएगा | आपको किसी एक चीज में विश्वाश करना पड़ेगा चाहे वो आपका पेट, भाग्य , जीवन या फिर कर्म ही क्यों न हो | और इस सोच ने मुझे कभी निराश नही किया और मेरे सोचने का ढंग बदल दिया | --Steve Jobs

steve jobs के प्रेरक विचार पढने के लिए आप यहाँ पर click कर सकते हैं |

आशा करता हूँ की आपको Blogging Cage के Founder Kulwant Nagi जी की Success Story पसंद आई होगी  | So please social media पर share जरुर करें ताकि मै भविष्य में और भी कामयाब लोगो के बारे में आपके लिए लिख सकूं | और आपको motivate करता रहूँ |

Read More

Thursday, 30 March 2017

जो होता है अच्छे के लिए होता है - Akbar Birbal Moral Story

Posted by ajay
लगभग हर व्यक्ति अपने जीवन के प्रत्येक पड़ाव में कोई न कोई कहानी जरुर सुनता है | बचपन में हम अपने बुजुर्गो से कहानी सुनते हैं , जब थोड़े बड़े होते हैं तो स्कूल के अध्यापकों तथा सहपाठियों से कहानियाँ और किस्से सुनते हैं और व्यस्क अवस्था में तो हमारा जीवन ही किसी कहानी से कम नही होता |

इसी श्रृंखला में आगे बढ़ते हुए आज मै आपको अकबर और बीरबल का एक छोटा सा किस्सा सुनाने जा रहा हूँ जिसका moral है " जो होता है अच्छे के लिए होता है " | दोस्तों कई बार जीवन में ऐसी विपरित परिस्थितियाँ उत्पन्न हो जाती हैं जिनके आगे हमे कुछ नही सूझता , जीने के सभी रास्ते बंद नजर आने लगते हैं |

यह कहानी इसी बात पर कटाक्ष करती है की हमे विपरित परिस्थितियों में भी अपने धैर्य को बनाए रखना चाहिए और जीवन में आने वाले प्रत्येक अच्छे और बुरे पल का डटकर सामना करना चाहिए | आइए इस कहानी से सीखते हैं की जीवन में आने वाले संकट आगे चलकर कैसे अच्छी घटनाओं का कारण बनते हैं -

जो होता है अच्छे के लिए होता है : कहानी

एक बार अकबर अपने सबसे अच्छे और भरोसेमंद दोस्त बीरबल के साथ शिकार पर गए | उनके साथ कुछ सैनिक भी थे | जब वे जंगल में पहुंचे तो अकबर अपने हथियार पर धार लगा रहे थे की अचानक उनका अंगूठा कट गया जिससे खून बहने लगा |

बीरबल चुपचाप यह सब देख रहा था | परन्तु अकबर को दर्द हो रहा था जिसके कारण वे तिलमिला रहे थे |
उनको ऐसा करते देख बीरबल बोले महाराज चिंता मत कीजिए " जो होता है ,अच्छे के लिए होता है " सब ठीक हो जाएगा  |

बीरबल  के मुंह से ऐसी बाते सुनकर अकबर क्रोध में आग बबूला हो गया और उसने अपने सैनिको से कहा की बीरबल को बंधी बनाकर काराग्रह में डाल दिया जाए | सैनिक बीरबल को काराग्रह ले गए और अकबर अकेले ही शिकार के लिए निकल पड़े |

चलते चलते अकबर रास्ता भूल गए जब वे वापिस आने लगे तो आदिवासियों के झुण्ड ने उनको पकड़ लिया और पकडकर अपने मुखिया के पास ले गए | मुखिया ने अकबर की बली चढ़ाने का हुक्म दे दिया |

लेकिन जैसे ही आदिवासी अकबर की बली चढाने के लिए उनकी तरफ बढ़े तो उन्होंने देखा की अकबर का तो अंगूठा कटा हुआ है और उसमे से खून बह रहा है | इस पर मुखिया ने अकबर को छोड़ दिया क्योंकि वे पहले से ही चोटिल व्यक्ति का खून चढाकर अपने इष्ट देवता को नाराज नही करना चाहते थे |

आदिवासियों के द्वारा छोड़े जाने पर जब अकबर वापिस लौट रहे थे तो उनको बीरबल की वही बात याद आई जिसमे उन्होंने कहा था की जो होता है अच्छे के लिए होता है | अकबर को अपने द्वारा लिए गए फैसले पर पछतावा हुआ इसलिए राजमहल पहुंचते ही उन्होंने बीरबल को काराग्रह से बाहर निकाला तथा बीरबल से माफ़ी मांगी और उनका धन्यवाद किया |

बीरबल :- महाराज धन्यवाद तो मुझे आपका करना चाहिए |
अकबर :- वो क्यों भला ?

बीरबल : - महाराज अगर आप सैनिकों को  मुझे काराग्रह में डालने का आदेश नही देते तो मै आपके साथ चलता और आदिवासियों के द्वारा पकड़े जाने पर वे आपको तो छोड़ देते क्योंकि आपका तो अंगूठा कटा हुआ था |परन्तु वे मुझको और सैनिकों को बंदी बना लेते और हमारी बली दे देते |

अकबर बीरबल की दूरगामी सोच को देखकर बहुत खुश हुए और उन्होंने बीरबल को अपना सलाहकार बना लिया | अब अकबर भी ये बात भलीभांति समझ चुके थे की " जो होता है , अच्छे के लिए होता है " |
और शायद अब आप भी इस बात को समझ गए होंगे तो please इस कहानी को facebook पर अपने दोस्तों के साथ share जरुर करें |

आप हमारे facebook page को like करके भी नई नई motivational कहानियाँ प्राप्त कर सकते हैं | धन्यवाद !
Read More

Friday, 24 March 2017

Sandeep Maheshwari के तीन सबसे बड़े Failure जो सफलता का कारण बने

Posted by ajay
हेल्लो दोस्तों पिछले कुछ दिनों से मै एक व्यक्ति के जीवन के बारे में जो कुछ जान सकता था वो जानने में जुटा हुआ था और वो व्यक्ति कोई और नही बल्कि संदीप माहेश्वरी जी हैं | जैसा की आप जानते हैं की मेरी पिछली post में मैंने Sandeep Maheshwari Biography का hindi अनुवाद किया था |

दोस्तों जब मै उनकी बायोग्राफी लिख रहा था तो मैंने केवल उनकी सफलता के बारे में लिखा था परन्तु इसके बारे में नही लिखा की सफलता प्राप्त करने के लिये उनको किन किन failure का सामना करना पड़ा था |

वो failure तो थे पर संदीप जी उन failure से डरे नही बल्कि उन failure को अपनी सफलता का सबसे बड़ा कारण बनाया | आइए उनकी हर एक विफलता के बारे में विस्तार से जानते हैं -

sandeep-maheshwari-overcome-fear


How Sandeep Maheshwari Overcome Fear of Failure

Sandeep Maheshwari जी की failure के बारे में बताने से पहले मै आपको एक बहुत ही प्रेरक विचार बताने जा रहा हूँ  | ये प्रेरक विचार एप्पल कंपनी के फाउंडर स्टीव जॉब्स का है , जो की संदीप जी की life में बिल्कुल सही फिट होता है -

 आप अपने जीवन के पलों (समय ) को भविष्य में देखकर नही जोड़ सकते | आप केवल उन्हें अपने भूतकाल में देखकर जोड़ सकते हैं | इसलिए आपको ये विश्वाश करना पड़ेगा की जो आज आप कर रहे हैं कल किसी न किसी तरह आपके भविष्य से जुड़ जाएगा | आपको किसी एक चीज में विश्वाश करना पड़ेगा चाहे वो आपका पेट, भाग्य , जीवन या फिर कर्म ही क्यों न हो | और इस सोच ने मुझे कभी निराश नही किया और मेरे सोचने का ढंग बदल दिया | - Click Here For More Quotes

और इसी एक विचार ने संदीप जी का भी जीवन बदल दिया उनको पता था की जो आज वे कर रहे हैं ,जो असफ़लता आज उनको मिल रही है वो किसी न किसी तरह भविष्य में उनके लिये सही शाबित होगी | आइए अब हम देखते हैं की कैसे उनकी हर एक विफलता उनको सफलता के करीब ले गई -

Sandeep Maheswari - First Failure

अगर आपने संदीप माहेश्वरी की जीवनी ध्यान से पढ़ी होगी तो आपने देखा होगा की एक समय पर वे मॉडल बनने के लिये एजेंसियों के चक्कर काट रहे थे जहाँ से उनको पता चला की हर दूसरा बन्दा मॉडल बनने के लिये लाइन में लगा हुआ है | और ये फोटो  एजेंसियों  वाले उन लोगो से अच्छे खासे पैसे भी ऐठ रहे हैं  तो संदीप जी को कुछ सूझ नही रहा था की आगे क्या किया जाए , कैसे किया जाए |

एक दिन जब वे इसी सोच में लगे हुए थे की तभी उनका एक मॉडल दोस्त उनके पास अपनी फोटो लेकर आया और संदीप को दिखाई | फोटो को देखते ही संदीप जी को अचानक से बहुत खुशी हुई जैसे उनको उनकी मंजिल मिल गई हो | उनको फोटो इतनी अच्छी लगी की उन्होंने तुरंत फोटोग्राफी सिखने का मन बना लिया और साउथ दिल्ली जाकर फोटोग्राफी का दो हफ्ते का कोर्स कर लिया |

कोर्स तो कर लिया लेकिन जब वे अलग अलग फोटो स्टूडियो में जाकर देखने लगे तो उनको पता चला की यहाँ पर लोग दो-दो सालों का कोर्स किए बैठे हैं और वे भी कुछ खास नही कर पा रहे हैं तो ऐसी स्थिति में दोस्तों आप भली भांति जानते होंगे की क्या होता है |

संदीप जी ने डरने की बजाए कुछ खास करने की सोची और उनको ध्यान आया की जब वे मॉडल बनने के लिये स्टूडियो के चकर काट रहे थे तो कैसे स्टूडियो वाले पोर्टफोलियो बनाने के नाम पर 30000-40000 रूपए लेकर लोगो का शोषण कर रहे थे | तो बस उन्होंने सोच लिया की वे कम पैसो में यानि की केवल 3000 या 4000 रूपए में लोगो का पोर्टफोलियो बनायेंगे |

इसके लिये उन्होंने अख़बार में एक ऐड निकाली और थोक में सामान खरीदा जो की उनको मात्र 500 या 1000 रूपए पर मॉडल पड़ा | फिर क्या था लोग उनके पास आने लगे और उनका काम चल निकला और वे महीने के 20000-25000 रूपए कमाने लगे |

पहला failure अभी जारी है ...................

उनका काम ठीक ठाक चल रहा था की एक दिन कोई बन्दा उनके पास आया और बोला की हम मिलकर एक इवेंट मैनेज करते हैं संदीप जी को नए नए काम करने में हमेशा मजा आता था तो उन्होंने तुरंत हाँ कर दी | उस लडके ने संदीप जी को कहा की मै पैसा लगाऊंगा और आपको काम देखना है | सब तय हो जाने के बाद इवेंट करवाने का काम चल पड़ा | जो लगभग 30 दिनों तक चलने वाला  था |

जब आधा काम हो गया था तो वो बन्दा उनके पास आया और बोला की मेरे पास अभी पैसे नही हैं तो तुम लगा दो ,संदीप जी के पास जो पैसे थे वो उन्होंने लगा दिए इवेंट सफल रहा और अब बारी थी हिस्सा लेने की तो संदीप जी उस लडके के पास पहुच गए और अपने पैसे मांगे | उस लडके ने संदीप जी को साफ साफ मना कर दिया और सारा पैसा लेकर अपने दोस्तों के साथ चला गया | संदीप जी बस देखते रह गए -

वे घर आये और उन्होंने अपने नुकसान का दुख मनाने की बजाए पार्टी की , क्योंकि उनको कही न कही विश्वास था की जो हुआ है वो अच्छे के लिये हुआ है |

अब समय है ये बताने का की उनकी पहली बड़ी विफलता जिसमे उनको समय और पैसे दोनों का नुकसान हुआ कैसे उनकी बड़ी सफलता में बदली  - 

जैसा की आपको पता ही है की उनका फोटो वाला काम जिससे वे 20 हजार रूपए हर महीने कमा रहे थे आगे नही बढ़ पा रहा था | तो उन्होंने इसके बारे में रिसर्च करनी शुरू कर दी की काम को आगे कैसे बढ़ाया जाए तो उनको पता चला की फोटोग्राफी में नाम चलता है यदि आपका नाम है तो काम भी चलेगा तो उन्होंने ठान ली की अब वे अपना नाम करेंगे और पहुंच गए लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के ऑफिस |

ऑफिस पहुंच कर संदीप जी ने वहां के अधिकारी से कहा की उनको फोटोग्राफी में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना है तो अधिकारी ने कहाँ की देखो संदीप वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना बहुत ही मुश्किल काम है आप इंडिया लेवल का कोई रिकॉर्ड बना लो |

संदीप जी ने कहाँ नही मुझे वर्ल्ड रिकॉर्ड ही बनाना है कृपया करके आप बताइए की मुझे क्या करना होगा | तो उन्होंने बताया की आपको 12 घंटो में 100 मॉडल की अलग-अलग पोज़ में करीब 10000 फोटो शूट करनी होंगी | तो संदीप जी ने बड़ी ही शालीनता से कहा की हो जायेगा | और दोस्तों उन्होंने सिर्फ कहा ही नही बल्कि इस काम को बखूबी किया भी |

वहां पर करीब 400 लोग आए और उन्होंने बिना रुके 12 घंटो से पहले काम को खत्म भी कर दिया | अब आप सोच रहे होंगे की इतना बड़ा काम जिसमे इतने लोग आए ये सब संदीप जी ने कैसे मैनेज किया तो जरा back जाइये और देखिए की ये सब उनकी पहली बड़ी विफलता का ही परिणाम है जो उनको उस लडके के साथ इवेंट मैनेज करने से मिली थी |

तो ये था पहली विफलता को सफलता में बदलने का रहस्य , आइए अब जानते हैं उनकी दूसरी बड़ी विफलता -

Sandeep Maheshwari - My Second Failure

संदीप माहेश्वरी जी जब मॉडलिंग में आए थे तो इससे पहले उन्होंने एक और काम किया था और वो था MLM कंपनी में काम करने का | तब संदीप जी उसमे बुरी तरह से फ़ैल हो गए थे | हालाँकि अब वे फोटोग्राफी में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके थे और उनके पास दो-दो ऑफिस भी हो गए थे अच्छा खासा पैसा भी आ रहा था | तो अब उनके ऊपर पैसो को लेकर कोई दबाव नही था तो उन्होंने MLM में फिर से try करने की सोची |

और इस बार वे जापान लाइफ नाम की कंपनी से जुड़े और देखते ही देखते महीने के लाख रूपए कमाने लगे अब उनके पास कार थी अच्छा घर था परन्तु ख़ुशी नही थी | अब आप सोच रहें होंगे की उनके पास कार थी घर था महीने के लाख रुपये से ऊपर की कमाई है अब ख़ुशी नही होगी तो कब होगी तो दोस्तों मै आपको बता दूँ की ये ख़ुशी उनको खुद के लिये नही बल्कि उन दुसरे लोगो के लिये थी जो जापान लाइफ से जुड़े हुए थे |

संदीप जी तो अच्छा पैसा कमा रहे थे पर दुसरे 90% लोग जो उस MLM कंपनी से जुड़े हुए थे कुछ खास नही कर पा रहे थे तो अब उन्होंने उन लोगो की भलाई करने के लिये अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर अपनी MLM कंपनी बनाई और उसमे अपना सारा पैसा लगा दिया |

ध्यान दीजिये दोस्तों संदीप जी उस समय जापान लाइफ MLM कंपनी से लाख रूपए से ऊपर की कमाई कर रहे थे यानि की वे उस कंपनी में एक अच्छी पोजीशन में थे फिर भी उन्होंने दुसरो की भलाई के लिये उस कंपनी को छोडकर अपनी कंपनी बनाई | दुसरो के लिये ऐसा काम कोई लाखो में से एक आदमी ही कर सकता है -

MLM कंपनी के लिये सॉफ्टवेर बनाना ,वेबसाइट बनाना ,मार्केटिंग करना ये सब काम संदीप जी की देख रेख में ही हुआ | 6 महीनों तक उनकी कंपनी बढिया चली और करीब 1100 से लोग भी उनकी कंपनी से जुड़ गए थे | परन्तु बाद में उनकी कंपनी फ़ैल हो गई और संदीप जी फिर से जीरो ( 0 )  पर आ गए |

अब जानते हैं की उनकी ये विफलता कैसे उनकी सबसे बड़ी सफलता बनी  ------------

अब उनके पास फोटोग्राफी के आलावा कोई काम नही था तो उन्होंने अपने काम को जारी रखा और इसी बिच उन्होंने महसूस किया की उनका काम तो सही चल रहा है पर जो मॉडल उनसे फोटो खिचवातें हैं उनको कोई काम नही मिल रहा जिससे उनको बहुत दुःख हुआ और उन्होंने मॉडल की हेल्प करने की ठान ली |

अब वे दिन रात इसी बारे में सोचने लगे की ऐसा क्या किया जाए की मॉडल को आसानी से काम मिल जाए | दिन ऐसे ही निकल रहे थे पर मॉडल की सहायता कैसे की जाए इस प्रश्न का कोई हल नही निकल पा रहा था | एक बार एक ऐड एजेंसी वाला उनके पास आया और संदीप जी को बोला की हमे एक पहले से शूट की हुई फोटो चाहिए क्योंकि हमारे पास इतना समय नही है की हम फोटो शूट करें | और इस काम के हम आपको 2500 रुपये देंगे संदीप जी बहुत खुश हुए और तुरंत हाँ कर दी | ऐसा लग रहा था की मानो संदीप जी को एक बार फिर से अपना जवाब मिल गया हो |

इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या सोचते हैं, आप क्या बोलते हैं, आप क्या सुनते हैं, फर्क इससे पड़ता है कि आप क्या मानते हैं… क्योंकि जो आप मानते हैं आज नहीं तो कल आप वो बन जाते हैं.
Also Read :- Best Sandeep Maheshwari Quotes Hindi में

जैसा की संदीप जी सोच रहे थे की मॉडल की हेल्प कैसे की जाए तो उसका उत्तर उनको मिल गया था और उनका उत्तर था - एक ऐसी वेबसाइट बनाई जहाँ पर मॉडल की पहले से ही शूट की हुई फोटो होंगी और ऐड एजेंसी वाले अपनी मनपसन्द की फोटो को बिना समय और ज्यादा पैसा गवाए खरीद  सके | इस idea के मन मे आते ही उन्होंने तुरंत अपने दोनों ऑफिस बंद किए और पूरी टीम के साथ अपने विचार को मूर्त रूप देने में लग गए और आखिर में उनकी सबसे बड़ी सफलता imagesbazaar.com के रूप में सामने आई |

अब आप सोच रहे होंगे की MLM कंपनी के फ़ैल होने और imagesbazaar के बनने का क्या सम्बन्ध है तो दोस्तों देखिए जब उन्होंने जापान लाइफ कंपनी से अलग होकर अपनी कंपनी बनाई तो उनको अपनी कंपनी के लिये वेबसाइट बनवाना ,सॉफ्टवेर बनवाना इन सब कामो से गुजरना पड़ा था और ये सभी चीजें उनको imagesbazaar को बनाते वक्त काम आई |

Sandeep Maheshwari - मेरी सबसे बड़ी सफलता जो मुझे खुशी देती है -

जब संदीप जी MLM कंपनी में फ़ैल हुए तो उनके पास करने के लिए कुछ खास नही था तो इस बिच उन्होंने खाली बैठने की बजाए मार्केटिंग पर एक बुक लिखी ,उन्होंने अपने हर उस पहलू को अपनी बुक में जगह दी जिससे उनको MLM में सफलता मिली थी | इस बुक की उन्होंने 1000 कापियां बनवाई जिसमे से उनकी केवल 150 कॉपियां ही बिक पाई और बाकि की 850 कॉपी उनकी माँ ने कबाड़ी को देदी  | ये उनकी तीसरी असफलता थी जिसको उन्होंने सफलता में बदला | आइए जानते हैं कैसे -

बुक लिखने के चक्कर में संदीप माहेश्वरी जी ने मार्केटिंग पर सैकड़ो बुक पढ़ डाली | जिससे उनका दिमाग बहुत ब्रॉड हो गया या फिर यूँ कह लीजिये की उनका दिमाग एक इंटरप्रेन्योर का दिमाग बन गया | अब वे अपने business में आने वाली हर समस्या का हल बड़ी आसानी से निकाल लेते थे | इतना ही नही अपने ज्ञान के द्वारा वे लाखों करोड़ो लोगो का जीवन बदल चुके हैं और अपने फ्री सेमिनार के द्वारा बदल भी रहे हैं |

शिक्षा

दोस्तों संदीप माहेश्वरी जी अपनी लाइफ में तीन बार फ़ैल हुए और उनको हार का सामना करना पड़ा | परन्तु संदीप जी कहते हैं की असफलता / Failure नाम की कोई चीज नही है , ये  तो बस एक बहाना है एक रास्ता है आपको आपकी मंजिल के करीब ले जाने का | आप इनसे डरकर अपने लक्ष्य को छोडिये मत बल्कि उस असफलता को स्वीकार करके और तेजी से आगे  बढिए ....

न मैदान छोडिये , न इंतजार कीजिए ,बस चलते रहिए  ....... By Sandeep Maheshwari
आप तब तक असफल नही हो सकते जब तक आप मैदान छोडकर भाग नही जाते
तो दोस्तों आशा करता हूँ की आपने संदीप जी के द्वारा असफलता को सफलता में बदलने वाला ये लेख पसंद आया होगा | दोस्तों आपकी failure आपको आगे बढने से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने से किसी भी हाल में नही रोक सकती | बस ज्यादा विश्वास के साथ फिर से जुट जाइये |

 ये आर्टिकल पसंद आया हो तो शेयर जरुर करें | और हो सके तो हमारे facebook पेज को लाइक जरुर करें ताकि आपको नई नई motivational कहानियाँ आसानी से मिल सकें | धन्यवाद !
Read More

Tuesday, 21 March 2017

Sandeep Maheshwari Biography Hindi में | आसान है ....

Posted by ajay
प्रिय दोस्तों यदि हम लोगो से कोई पूछे की Success क्या है तो हम में से अधिकतर का जवाब होगा पैसा बहुत सारा पैसा | परन्तु एक ऐसे सख्श भी है जिनकी नजर में सफलता का असली मतलब है शेयर करना , अपने ज्ञान को अपने अनुभव को ऐसे लोगो के साथ शेयर करना जो की अपने सपनों को पूरा करने के लिये इस दुनिया से लड़ रहे हैं  | ये महान व्यक्ति और कोई नही बल्कि संदीप माहेश्वरी जी हैं |

शायद आपमें से बहुत से लोगो ने संदीप माहेश्वरी जी के बारे में सुना होगा और उनके प्रेरक विचार भी पढ़े होंगे  , फिर भी मै आपसे अनुरोध करता हूँ की Sandeep Maheshwari Biography का ये हिंदी लेख एक बार जरुर पढ़े |
क्योंकि इस लेख में आपको संदीप जी के जीवन के बारे में उन अनकहे पहलुओं को जानने का मौका मिलेगा जिनसे आप अब तक अपरिचित थे |


Sandeep-Maheshwari-Biography


नाम  :- संदीप माहेश्वरी

जन्म :- 28 सितम्बर 1980

जन्म स्थान :- भारत की राजधानी दिल्ली

शिक्षा  :- College  Dropout  From Kirorimal College ( Delhi University )

प्रशिधि :- एक दिन में सबसे ज्यादा फोटो शूट करने का लिम्का बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड ,
                भारत की सबसे बड़ी Image  कंपनी Imagesbazaar.com के फाउंडर और Motivational Speaker

अवार्ड :- Creative Entrepreneur award ,Star Youth Achiever Award ,Pioneer of Tomorrow Award Etc.

संदीप माहेश्वरी जी का शुरुआती जीवन

दोस्तों संदीप एक आम सा नाम है यह कोई बिल गेट्स या स्टीव जॉब्स की तरह कोई अलग नाम नही है | आम सा नाम इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि हमारे आस पास ऐसे बहुत से लोग होंगे जिनका नाम संदीप होगा | परन्तु यह संदीप नाम का बन्दा बहुत ही खास है |

बचपन में अपने दोस्तों के पास साइकिल देखकर जब इन्होंने अपने माता - पिता से वैसी ही साइकिल दिलाने की जिद की तो पिता की तरफ से जवाब आया की " मै कोई टाटा या बिड़ला नही हूँ " जो इसकी हर इच्छा पूरी कर सकूं | पिता की यह बात सुनकर साइकिल लेने की जिद तो छुट गई परन्तु एक नई जिद पकड़ ली और जिद ये जानने की थी की आखिर ये टाटा और बिरला कौन है ?

उन्होंने अपनी माता से पूछा तो जवाब आया की बेटा " टाटा और बिरला " वे लोग हैं जिनके पास बहुत पैसे हैं |

अब उन्होंने एक और जिद पकड़ ली की वे भी बड़े होकर टाटा और बिरला बनेंगे , जिससे की उनके आस पास के लोग उन पर हसने लगे | बचपन में तो लोगो की हसी का उन पर कोई फर्क नही पड़ता था |

परन्तु जैसे जैसे वे  बड़े होते गये लोगो का रोकना व् टोकना जारी रहा और आखिर कार उनके दिल में दुनिया के सबसे बड़े शत्रु यानि की डर ने ऐसी जगह बना ली की एक समय जो लड़का टाटा और बिड़ला बनने के सपने देखता था आज वही लड़का ये सोचने लगा था की कहीं से 10 या 15 हजार की नौकरी का जुगाड़ हो जाए तो अच्छा होगा |

इसी बिच एक और घटना हुई उनके पिता का करीब 20 साल से किसी के साथ Partnership में एल्युमीनियम का business था | किसी कारण से वे इस business से अलग हो गये और इस वजह से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हो गई | संदीप जी उन दिनों 10th class में पढ़ते थे | उनके परिवार ने उनके  माता- पिता ने मिलकर बहुत से business किए  परन्तु सबके सब फ़ैल हो गये या फिर मिली जुली सफलता ही मिली - -->
  • उनका पहला business अपनी माँ के साथ खजूर के पान बनाने का था | जो की नही चला और वे इस business में फ़ैल हो गए |
  • दूसरा business STD-PCO चलाने का था नही चला | फिर से फ़ैल 
  • Conveyor Belt का business जो की एयरपोर्ट पर इस्तेमाल होती है | फ़ैल
अपने पिता को डिप्रेशन में देखकर 12th class तक पहुंचते पहुचंते संदीप जी सोचने लगे की उनको अपने परिवार के लिये कुछ न कुछ करना है | वे अपनी जिम्मेदारी बखूबी समझने लगे थे परन्तु अपने परिवार की हालत , पिता का डिप्रेशन , व घर वालों को एक एक पैसे के लिये तरसता देखकर उनको लगने लगा की सब कुछ असम्भव है |  शायद बहुत से लोग इसी डिप्रेशन में आकर निराशा और हताशा के कारण अपने जीवन का अंत कर लेते हैं | परन्तु संदीप माहेश्वरी जी ने ऐसा नही किया उन्होंने अपनी विफलताओं को सफलताओं में बदला आइये जानते हैं कैसे -

Sandeep Maheshwari की Life का Turning Point

एक बार वे किसी MLM कंपनी के सेमिनार में गए और वहां 3 घंटे तक बैठे रहने के बाद तक उनको कुछ समझ में नही आया | परन्तु उस सेमिनार के last में जब एक लडके ने खड़े होकर कहा की मेरी ऊम्र 21 साल है और मै महीने के ढाई लाख रूपए कमाता हूँ  तो ये बात सुनकर संदीप जी का सर चकरा गया क्योंकि वे बचपन से सुनते आ रहे थे की आदमी को 10000 रूपए कमाने के लिये भी बहुत मेहनत करनी पडती है |

और दूसरी तरफ वह लड़का है जो ये कह रहा है की वो तीन साल के अंदर अंदर महीने के ढाई लाख रूपए कमा रहा है | उसी समय उनके अंदर से आवाज आई की अगर ये कर सकता है तो मै भी कर सकता हूँ | सब आसान है ....
अपने घर जाकर अपने दोस्तों को व सबको उन्होंने इस बात के बारे में बताया और वे कुछ लोगो को उस MLM कंपनी में लेकर भी गए परन्तु वे उन लोगो को अपने साथ जोड़ नही पाए | क्योंकि ये उनका real pasion नही था और वे इस कार्य में भी फ़ैल हो गए |

उनको कुछ न कुछ तो करना ही था तो उनके मन में मोडलिंग का विचार आया और जब वे मोडलिंग एजेंसीज में गए तो संदीप जी ने देखा की यहाँ तो हर दूसरा बन्दा एक्टर/एक्ट्रेस बनने के लिए लाइन में लगा हुआ है | और मोडलिंग एजेंसीयां लोगो का पोर्टफोलियो बनाने के नाम पर उनसे अच्छे- खासे पैसे एठकर उनका शोषण कर रही हैं |

तो एक दिन वो ऐसे ही बैठे हुए थे और उनको कुछ समझ में नही आ रहा था की आगे क्या किया जाए | तभी उनका एक दोस्त उनके पास आया और बोला की देख ये मेरा पोर्टफोलियो है | पोर्टफोलियो की फोटो को देखते ही संदीप जी का मन बहुत ही खुश हुआ और उन्होंने तुरंत फोटोग्राफी सिखने का मन बना लिया |

और साउथ दिल्ली से उन्होंने दो हफ्तों का फोटोग्राफी का कोर्स किया | और इस बार भी जब वे बाजार में गए तो उन्होंने फिर से वही देखा जो उन्होंने मोडलिंग के समय देखा था | मोडलिंग एजेंसीज की तरह यहाँ भी लाखो फोटोग्राफर थे जो कुछ खास नही कर पा रहे थे |

लेकिन दोस्तों संदीप माहेश्वरी जी जिस वजह से मोडलिंग में फ़ैल हुए थे वो ही वजह उनकी सफलता का रास्ता बनी | संदीप जी मोडलिंग में इसलिए फ़ैल हुए थे क्योंकि मोडलिंग एजेंसिया लोगो का शोषण कर रही थी इसी बात को ध्यान में रखते हुए संदीप जी ने  प्लान बनाया और वो प्लान था सस्ते दामों पर लोगो का पोर्टफोलियो बनाना | लोगो को उनका काम पसंद आने लगा और वे महीने के 20000 - 25000 रुपये कमाने लगे |

परन्तु काम आगे नही बढ़ रहा था क्योंकि इस फील्ड में काम उसी का बढ़ता है जिसका नाम हो  | तो बस फिर क्या था संदीप जी ने सोच लिया की वे अब अपना नाम करेंगे और सीधे पहुंच गए लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के ऑफिस  | और वहां से पता किया की फोटोग्राफी में वर्ल्ड रिकॉर्ड क्या है |

ये साल 2003 का था जब उन्होंने 12 घंटो में करीब 100 मॉडल की अलग-अलग पोज में 10000 फोटो शूट करके लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया | जिस संदीप माहेश्वरी को शुरू में कोई नही जानता था आज उनको दुनिया भर के लोग , मॉडल ,ऐड एजेंसिया सब जानने लगे थे | अच्छा खासा पैसा भी आने लगा था | और दो-दो ऑफिस भी हो गए थे |

Imagesbazaar कंपनी की शुरुआत

परन्तु एक बात जो संदीप जी को अंदर ही अंदर खाए जा रही थी वो थी मॉडल की परेशानी | क्योंकि ऐसे बहुत से मॉडल थे जो पोर्टफोलियो बनवाने में पैसा तो लगाते थे परन्तु उनको कोई काम नही मिल रहा था | इसी बात का हल निकालने का प्रयास संदीप जी करने लगे की तभी एक add agency वाला संदीप जी के पास आया और बोला की हमारे पास फोटो शूट करने का वक्त नही है हमे पहले से ही शूट की हुई फोटो चाहिए और इस काम के हम आपको ढाई हजार रूपए देंगे |

यह सुनकर संदीप जी ने तुरंत हाँ कर दी क्योंकि इसमे सबका फायदा था मॉडल को काम भी मिल जाता और पैसे भी | तो दोस्तों ये घटना imagesbazzars के बनने में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण शाबित हुई  | क्योंकि कहते है ना की हम जैसा सोचते हैं वैसे ही बन जाते हैं |

 और संदीप जी तो यही सोच रहे थे की मॉडल की सहायता कैसे की जाए तो खुद व खुद ही idea उनके पास चलकर आ गया था बस जरूरत थी तो उसको पहचानने की | और उन्होंने इस idea को बखूबी पहचाना की ऐड एजेंसियों को मॉडल को सेलेक्ट करने फिर मनपसन्द फोटो शूट करने में बहुत सारा पैसा और समय बर्बाद करना पड़ता है तो क्यों न एक ऐसा plateform बनाया जाए जहाँ से ऐड एजेंसियों को पहले से ही शूट की हुई मनपसन्द फोटो भी मिल जाए और मॉडल को काम भी |

तो बस संदीप जी ने बिना समय गवाएं अपने दोनों ऑफिस बंद किए और जुट गए अपने सबसे बड़े सपने को हकीकत का रूप देने में | इस बार फिर से लोग और उनके परिवार वाले उनको पागल समझने लगे |

परन्तु उनको इस बात का कोई फर्क नही पड़ा और दिन रात मेहनत करके आखिर में imagesbazaar.com को launch किया जहाँ पर लाखों मॉडल की फोटो हैं ,और ऐड एजेंसियां आसानी से अपने पसंद की फोटो को खरीद लेती हैं | दोस्तों imagesbazaar कंपनी की सबसे बड़ी खास बात ये है की ये मॉडल से कोई पैसे नही लेती बल्कि उनको पैसे देती है |

दोस्तों i hope की आपको Sandeep Maheshwari Biography का ये hindi लेख पसंद आया होगा | संदीप जी का कहना है की कोई भी काम छोटा या बड़ा नही होता | और ये मत सोचिये की लोग क्या सोचेंगे क्योंकि लोगो का काम ही सोचना है | बस अपने जूनून को पहचानिए की आप क्या करना चाहते हैं और लोगो की प्रवाह किए बिना उसमे जी जान से जुट जाइए |

आप यहाँ पर क्लिक करके Sandeep Maheshwari Quotes को hindi भाषा में पढ़ सकते हैं |

तो दोस्तों आपको संदीप जी की ये जीवनी पसंद आई हो तो शेयर और लाइक जरुर करें | धन्यवाद !
Read More

Friday, 3 March 2017

Antilla - दुनिया का सबसे महंगा घर ( किमत 6000 करोड़ )

Posted by ajay
मुकेश अम्बानी को भारत में बच्चा बच्चा जानता है और आप ने भी उनका नाम सुना ही होगा | परन्तु क्या आपने Antilla ( एंटीलिया ) का नाम सुना है | Antilla और कुछ नही बल्कि मुकेश अम्बानी का नया घर है जिसमे 60 मंजिले हैं |

इतना ही नही इसमे एक हेलिपैड , हेल्थ क्लब ,और कार पार्किंग के लिए 6 फ्लोअर हैं | जिसमे 600 लोग दिन रात काम करते हैं | सामने से आती हुई ताजा समुंद्री हवा इस घर में रहने वाले लोगो को स्वर्ग का एहसास कराती है |

mukesh-ambani-house


2014 में इस घर को बकिंघम पैलेस के बाद दुनिया का सबसे महंगा घर बताया गया था जिसका नाम एक द्विप के नाम पर रखा गया है | Altamount रोड पर स्थित 27 फ्लोअर वाले इस घर में 600 कमरे हैं एक थियेटर है और साथ ही एक गार्डन भी है |  ( Source - विकिपीडिया  )

Antilla के बारे में आप क्या सोचते हैं , ऐसा कौनसा विचार है जो इस आर्टिकल को पढकर आपके मन में आया हो please अपने विचार comment में जरुर बताएं | औरऐसी ही रोचक जानकारियां पढने के लिए हमारे facebook page को like जरुर करें | धन्यवाद !
Read More

Tuesday, 7 February 2017

दुसरो को निचे गिराने में खुद का ही नुकसान होता है Moral Story

Posted by ajay
दोस्तों कल मै एक अख़बार पढ़ रहा था जिसका नाम अमर उजाला है और उस अख़बार के एक कॉर्नर ( कोने ) में एक कहानी दी गई थी जिसका title था की " दुसरो को गिराने में खुद का ही नुकसान होता है " | मेरे मन में उस कहानी को पढने की तीव्र इच्छा हुई और मै सब कुछ छोडकर उस कहानी को पढने लगा |

कहानी को पढने के बाद मुझे बहुत ही positive महसूस हुआ और एक शिक्षा भी मिली की हमारा मुकाबला सिर्फ खुद से ही होना चाहिए दुसरो से नही |


मै उस motivational story को आप लोगो के साथ share करने जा रहा हूँ यदि आपको भी ये कहानी पसंद आए तो आप भी इस कहानी को अपने दोस्तों को और उन लोगो को share जरुर करें जिनका आप भला चाहते हैं |
आइए कहानी पर प्रकाश डालते हैं -

Also Read :- जो होता है अच्छे के लिए होता है - Akbar Birbal Moral Story
                 :- सफलता का रहस्य ( Secret of Success )
                 :- 1009 बार रिजेक्ट हुए KFC founder Colonel Sanders की Success Story hindi में

दुसरो को गिराने में खुद का ही नुकसान होता है हिन्दी story

ये कहानी रेहान की है जो की एक बहुरास्ट्रीय कंपनी ( MNC ) में टीम लीडर थे | एक दिन रेहान को अचानक से ये महसूस हुआ की उनकी टीम के लोग एक दुसरे जलते हैं और आपस में एक दुसरे को निचा दिखाने में लगे रहते हैं | जिसके कारण पूरी टीम का कार्य प्रभावित हो रहा था |

रेहान को इससे बहुत चिंता हुई और उन्होंने इस समस्या का हल निकालने के लिए एक तरकीब सोची | उन्होंने  अपनी टीम के सभी सदस्यों के लिए एक साइकिल रेस का आयोजन किया | और टीम के हर सदस्य के पास जाकर रेहान ने उनको उनका लक्ष्य बताया |

अगले दिन सभी लोग अपनी अपनी साइकिल लेकर उस जगह पर पहुंच गए जहाँ रेस होने वाली थी | ये ऐसा इलाका था जहाँ पर बहुत सारी गलियां थी | और रेहान ने रेस के लिए इस इलाके  को जान - बुझकर चुना था | इसके साथ ही उन्होंने टीम के हर सदस्य के लिए अलग अलग गली में लक्ष्य रखा था |

रेस शुरू हुई तो सभी अपना पूरा दम लगाकर एक दुसरे से आगे निकलने की होड़ में लग गए किसी ने बाएँ से निकलने की कोशिश की तो किसी ने दाएँ से | यहाँ तक की कुछ तो एक दुसरे को साइकिल से निचे गिराने में कामयाब भी हो गए | 10 minute बाद जब रेस खत्म होने का बिगुल बजा तो सभी प्रतिद्वंदी एक दुसरे पर आरोप लगते हुए रेहान के पास पहुंचे |

कुछ ही समय बाद रेस का परिणाम घोषित हुआ और रेस का परिणाम सुनकर सभी का गुस्सा सातवें आसमान पर जा टिका क्योंकि सभी को रेस से डिसक्वालिफाई कर दिया गया था | केवल एक सदस्य जो बीमारी के कारण साइकिल को चला ही नही पाया था उसको रेस का विजेता घोषित कर दिया गया क्योंकि वही इकलौता सदस्य था जिसको डिसक्वालिफाई नही किया गया था |

परिणाम को सुनकर सभी सदस्य बहुत ही क्रोधित हुए किसी को कुछ भी समझ नही आ रहा था | तभी रेहान बोले मुझे रेस का परिणाम शुरू से हो पता था | मुझे पता था की यही होने वाला है | और इसका मूल कारन है आप लोगो का अपने लक्ष्य पर focus का न होना |

मैंने जान भुझकर सभी लोगो के लिए अलग अलग गलियों में लक्ष्य रखा था सबका रास्ता अलग था | हर कोई आसानी से अपने लक्ष्य तक पहुंच सकता था | आपमें से प्रत्येक व्यक्ति विजेता बन सकता था | परन्तु फिर भी ऐसा नही हुआ क्योंकि आप सभी लोग दुसरो के कामो में दखल अंदाजी कर रहे थे और नतीजतन किसी को कुछ भी नही मिला |

यहीं सब हमारी कंपनी के साथ हो रहा है , हम सब एक टीम हैं और कंपनी के अलग अलग कार्यों के लिए सबकी जरूरत है | परन्तु आपसी रंजिश और एक दुसरे को निचा दिखाने की होड़ में न तो कंपनी का कोई विकास हो रहा है और न ही आपका |

यदि आप जीवन में कुछ हासिल करना चाहते हैं तो खुद से लड़िये दुसरो से नही | दूसरों से लड़ने में आप अपना ही नुकसान कर बैठेंगे क्योंकि जब आप दूसरों को निचा दिखाने के लिए अपने दिमाग को खर्च करते हैं तो आपके मन में सदा वैसी ही भावना आती जाएँगी और आपमें कुछ अलग करने की तो दूर की बात सोचने की शक्ति भी नही रहेगी |

इसलिए मै आपसे यही कहना चाहता हूँ की अपने कीमते समय को दूसरों की कमियों को ढूंढने में न गवाएं बल्कि अपनी कमियों को दूर करने में इस्तेमाल करें |

तो दोस्तों ये कहानी थी रेहान और उनकी टीम की | यही बाते हम पर भी लागु होती हैं की यदि हम दूसरों को निचे गिराने की कोशिश करेंगे तो हमारा भी नुकसान होना तय है क्योंकि ये बात 100 % सच है की हम जैसा सोचते हैं हमारा दिमाग बिल्कुल वैसा ही हो जाता है |

तो अगर ये कहानी आपको थोड़ी सी भी पसंद आई हो तो please निचे दिए गए button पर क्लिक करके facebook तथा twitter पर share जरुर करें | धन्यवाद ! 

आप ऐसी ही और भी motivational hindi stories को पढने के लिए हमारे facebook page को like कर सकते हैं
Read More

Friday, 3 February 2017

Compound Interest Story हिन्दी में

Posted by ajay
शुरुआत में जब हम कोई भी काम शुरू करते हैं तो उसके लिए Super Motivate और Passionate होते हैं | परन्तु कुछ ही समय बाद जब हमे उस कार्य से अपने मन मुताबिक result नही मिल पाता है, तो हम demotivate होकर उस काम को छोड़ देते हैं और यकिन मानिए जिस समय हम उस काम से मुंह मोड़ते हैं वही सही समय होता है result आने का | आज की compound interest story इसी पहलू को उजागर करती है की आपके द्वारा लिए गए छोटे-छोटे कदम आखिर में कैसे एक बढ़ी उपलब्धि के रूप में उभरकर आपके सामने आते हैं |

compound-interest-story


आपमें से हर एक ने अल्बर्ट आइंस्टीन ( Albert Einstein ) का नाम तो सुना ही होगा | अल्बर्ट आइंस्टीन बहुत ही बुद्धिमान व्यक्ति थे | और उनका मानना था की compound interest दुनिया का आठवां अजूबा है | तथा ये आठवां अजूबा आपको आपकी life की सबसे बड़ी समस्या से निकलने में सहायता कर सकता है | जिसको एक कहानी के माध्यम से मैं आपके सामने प्रस्तुत कर रहा हूँ  -

Compound Interest Motivational Story in Hindi

किसी राज्य में एक राजा थे जो बहुत ही दयालु और कृप्यालू थे | अपने इसी स्वभाव के कारण वे बहुत ही विख्यात थे और दूर दूर से लोग अपनी समस्याएँ और जरूरत लेकर उनके पास आते थे | वे सबकी जरूरते पूरी करते थे |

एक बार वे शतरंज खेल रहे थे की एक साधु उनके दरबार में आए और बोले की राजन आज मै आपसे कुछ माँगना चाहता हूँ |

राजन मुस्कराए और बोले साधु बताइए आपको क्या चाहिए और आप क्या माँगना चाहते हैं ?

साधु ने कहा राजन मुझे कुछ ज्यादा नही बस कुछ अनाज के दाने चाहिए | इस पर राजा थोड़े से भड़क गए और बोले तोहिन आप मुझसे कुछ भी मांग सकते हैं | पर आप सिर्फ अनाज के कुछ दाने ही मांग रहे हैं आप ऐसा क्यों कर रहे हैं | आप कुछ भी ले सकते हैं |

साधु :-  नही नही राजन मुझे और कुछ नही बस अनाज के कुछ दाने ही चाहिए |

राजा :- तो कितने दाने चाहिए आपको |

साधु :- आपका जो ये शतरंज का  बोर्ड  है इसके पहले square में एक दाना रख दीजिए और आगे आने वाले प्रत्येक square में उसका double करते जाइए |

मेरा मतलब है की कुल 64 square हैं आपके इस बोर्ड में तो पहले square में एक दाना , दुसरे square में उसका double यानि की 2 दाने और तीसरे में उसका double यानी की 4 दाने |

यह सुनकर राजा बोले की साधु आप ऐसा क्यों कर रहे हैं  | आप मेरे पास आए हैं तो कुछ बड़ा मांगिये ये थोड़े से दाने तो आप किसी से भी ले सकते हैं |

इस पर साधु ने कहा राजन या तो आप मुझे अनाज के ये दाने दे दीजिये नही तो मै चला |

राजा :- क्षमा चाहता हूँ साधु और राजा ने अपने सिपाहियों को बुलाया और बोले की इस साधु को जितने दाने चाहिए उतने इनको देदो |

और राजा का हुक्म सुनकर सभी सिपाही चल पड़े और ठीक 5 minute के बाद सभी सिपाही दौड़ते हुए राजा के पास  त्राहिमाम् त्राहिमाम करते हुए पहुंचे और बोले की राजन बहुत बड़ा अपराध हो गया |

राजा बोले क्या हुआ तो सिपाही बोले की राजन जितना अनाज वे मांग रहे हैं उतना अनाज तो आज तक धरती पर पैदा भी नही हुआ है |

राजा हडबडाए और बोले क्या  ?

हाँ राजन जितना अनाज वे साधु मांग रहे हैं उतना अनाज तो आज तक पृथ्वी पर पैदा भी नही हुआ है |

राजा :- क्या बात कर रहे हो कितना मांग रहा है ?

सिपाही :- राजन जो दाना शतरंज के पहले square में एक था वो double होते होते  18,446,744,073,709,551,615 हो गया है  | दोस्तों जितना अनाज वो साधु मांग रहा था उसका केवल एक चौथाई अनाज ही 10 माउंट एवरेस्ट को कवर कर सकता है |

इस प्रकार आप देख सकते हैं की शुरुआत में जो अनाज के दाने राजा को बहुत ही कम या न के बराबर प्रतीत हो रहे थे वे आखिर में कितने ज्यादा हो जाते हैं |

ठीक उसी प्रकार हमे किसी कार्य से शुरू में मिलने वाला result या लाभ दिखाई नही देता और हम demotivate होकर उसे छोड़ देते हैं | और इस बात को भूल जाते हैं की  छोटे-छोटे लाभ मिलकर ही आख़िर में एक बड़ा फायदा पहुचाते हैं  |

दोस्तों यही है असली Power of Compounding मतलब Compound interest की शक्ति | तो अगर आप भी अपने काम से मिलने वाले छोटे लाभ से परेशान हो चुके हैं या आप demotivate होकर अपने काम को छोड़ना चाहते हैं तो रुक जाइए और इस कहानी को समझिये और फिर से जुट जाइए आने वाला समय आपका ही होगा |

अगर आपको ये story पसंद आई हो तो please निचे दिए गए social sharing button पर क्लिक करके इसे अपने दोस्तों के साथ share जरुर करे | और comment के माध्यम से अपने विचार भी बताएं | धन्यवाद !

Read More

Saturday, 7 January 2017

सफलता का रहस्य ( Secret of Success )

Posted by ajay
एक बार महान दार्शनिक सुकरात से किसी नौजवान लडके ने पूछा की " Secret of Success " यानि की सफलता का रहस्य क्या है ?

secret of success


इस पर सुकरात ने उस लडके को कहा की कल सुबह तुम मुझे नदी के किनारे मिलों | वही पर मै तुम्हारे इस प्रश्न का जवाब दूंगा |

अगले दिन सुबह वह लड़का और सुकरात दोनों नदी के किनारे मिले | सुकरात नदी की तरफ चल पड़े और उस लडके को अपने पीछे चलने को कहाँ | चलते चलते जब नदी का पानी उनके गले तक पहुच गया तो एकाएक सुकरात ने उस लडके के सर को पकड़ा और पानी में डुबो दिया |

लड़का झटपटाने लगा | और अपनी पूरी शक्ति के द्वारा पानी से बाहर निकलने की कोशिश करने लगा | चूँकि सुकरात ताकतवर थे तो उन्होंने उस लडके को पानी से बाहर नही निकलने दिया और जब कोशिश करते करते लडके के हाथ पैर फूलने लगे तो सुकरात ने उस लडके को पानी से बाहर निकाल दिया |

पानी से सर बाहर आते ही लड़का  हाफ़ते हुए  जोर जोर से साँस लेने लगा | और जब लड़का पूरी तरह से होश में आया तो सुकरात ने उस लडके से पूछा की तुमने पानी से बाहर निकलते ही सबसे पहले क्या किया ?

इस पर लडके ने जवाब दिया की " साँस लिया " |

सुकरात:- यही तुम्हारे प्रश्न का जवाब है |

लड़का :- परन्तु कैसे ?

सुकरात :- जब तुम पानी के अंदर थे तो तुम्हारा एक मात्र लक्ष्य पानी से बाहर निकलकर साँस लेना था | उस समय तुम्हारा पूरा focus केवल एक ही चीज पर था जिसको प्राप्त करने के लिए तुमने हर सम्भव कोशिश की | और यही असल जिन्दगी में भी लागु होता है |

जब तुम किसी चीज को पाने के लिए दिलों जान से प्रयास करोगे तो वो तुमको मिल जाएगी | मनुष्य के विचारों में एक गजब की शक्ति होती है की हम जैसा सोचते हैं वैसे ही विचार हमारे दिमाग में आने लगते हैं |

दोस्तों मै आशा करता हूँ की इस छोटी सी कहानी से आपको जरुर शिक्षा मिली होगी | अपने जीवन का कोई लक्ष्य बनाओ और उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दिन-रात मेहनत करों और जब तक करो तब तक लक्ष्य हाशिल न हो जाएँ | और लक्ष्य या सफलता को हाशिल करने का एकमात्र उपाय है - focus.

Power of Focus पर आप स्वामी विवेकानंद का ये quotes भी पढ़ सकते हैं -

"एक विचार को लो | उस एक विचार को अपना जीवन बना लो - उसके बारे में सोचो , उसके बारे में सपने लो , उस विचार के लिए जियो | अपने दिमाग ,मांसपेशियों ,नशों शरिर के सभी भागो को उस विचार में डूब जाने दो | और दुसरे सभी विचारों को किनारे कर दो | सफलता का यही रास्ता है |"

Swami Vivekananda के और Quotes पढने के लिए यहाँ click कर सकते हैं |

तो दोस्तों आपको "Secret of Success " पर ये हिन्दी story पसंद आई हो तो please निचे दिए गए social बटन पर क्लिक करके share जरुर करें | और आपकी नजर में सफलता को प्राप्त करने के लिए क्या क्या जरूरी है comment के द्वारा जरुर बताएं | धन्यवाद !
Read More

Thursday, 8 December 2016

1009 बार रिजेक्ट हुए KFC founder Colonel Sanders की Success Story hindi में

Posted by ajay
दोस्तों आज मै जो कहानी आप लोगो के साथ share करने जा रहा हूँ वो एक ऐसे व्यक्ति की है जो अपने जीवन में 1009 बार fail हुआ और अंततः अपने दृढ विश्वास और मेहनत के बल पर सफल हुआ | आप और मै अपने सपने को पूरा करने के लिए कितनी बार प्रयास करते ज्यादा से ज्यादा 10, 20, 50 या 100 बार परन्तु Colonel Sanders जिन्होंने तब तक प्रयास किया जब तक वे अपने लक्ष्य को हाशिल करने में
कामयाब नही हो गए |


kfc founder colonel sanders success story hindi


लगातार प्रयास करने के बाद आखिरकार उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी फ्राइड चिकन की chain बनाई जिसका नाम KFC है | KFC का पूरा नाम  Kentucky Fried Chicken ( केंटकी फ्राइड चिकन ) है | जिसके आज लगभग 19950 स्टोर हैं और हर साल 23 बिलियन डॉलर का revenue होता है | परन्तु यहाँ तक पहुचने का रास्ता आसान नही था उन्होंने बहुत सारे दुख झेले फिर भी अपने सपने पर डटे रहे और आज हकीकत हमारे सामने है |

तो चलिए इस post में हम kfc founder colonel sanders की success story को पढकर उनके जीवन से सफलता को प्राप्त करने का रहस्य जाने |


Name ( नाम ) :-  Colonel Harland David Sanders ( कर्नल हर्लैंड डेविड सांडर्स )

Born  ( जन्म ) :-  9  सितम्बर 1890  Indiana  ( United States )

Died  ( मृत्यु ) :-  16 दिसम्बर 1980  Kentucky  ( United State )

Spouse ( जीवनसाथी ) :- Josphine King  और Claudia Price

Book ( पुस्तक ) :- Incredible Colonel  और Life as i Have Known it has been Finger Lickin Good

Field  ( छेत्र ) :-  Business ( व्यापार )

KFC Founder Colonel Sanders Success Story in Hindi

Colonel Sanders का जन्म 1890 में संयुक्त राज्य अमेरिका के इंडियाना प्रान्त में हुआ था | जब वे 5 साल के थे तो उनके पिता का देहांत हो गया और घर का खर्चा चलाने का बोझ उनकी माता पर आ गया | जब वे 7 साल के हुए तब उनकी माँ ने उन्हें खाना बनाना सिखाया ताकि जब वो काम पर जाए तो colonel अपने लिए खाना पका सके |


परन्तु तब उन्हें क्या पता था की जो छोटी सी शिक्षा आज वो colonel को दे रही है वही हुनर आगे चलकर भविष्य में उन्हें kfc किंग बना देगा | 13 साल की उम्र में घर छोड़ देने के बाद उन्होंने बहुत से कामो में हाथ आजमाया जैसे railroad worker और insurance ( बिमा ) भी बेचे परन्तु मिली-जुली सफलता ही मिली |


19 साल की उम्र में उनकी शादी josphine king नामक युवती से हुई | फिर उन्होंने सड़क के किनारे एक जगह किराए पर लेकर अपना एक छोटा सा फ्राइड चिकन का रेस्टोरेंट खोला काम अच्छा चल निकला और उन्होंने बाद में उस जगह को खरीद लिया |


 परन्तु एक बार फिर भाग्य ने उनका साथ छोड़ दिया जिस सड़क पर उनका रेस्टोरेंट था उसका सरकार के द्वारा दुबारा design बनाया गया जिसके कारण उन्हें अपनी प्रॉपर्टी बेचनी पड़ी और बदले में उन्हें 105$ का चेक मिला | ये उनकी आज तक की कूल जमा पूंजी थी और अब वे जीवन के उस पड़ाव में पहुंच  गए थे जब लोग अक्सर रिटायरमेंट के बारे में सोचते हैं |


परन्तु उनको चैन कहाँ था वे अपनी रेसिपी को लेकर चल पड़े और हर रेस्टोरेंट मालिक से मिले और उन्हें फ्राइड चिकन बनाकर दिखाते ताकि वो अपने चिकन को उन रेस्टोरेंट के साथ बेच सके और हर बार उन्हें नही का सामना करना पड़ा कोई भी उनके चिकन को बेचना नही चाहता था अब उनकी उम्र भी जवाब देने लगी थी क्योंकी वे 65 साल के हो चुके थे पर उन्होंने उम्र को अपने हुनर और विश्वास के सामने पल भर भी हावी नही होने दिया |


और 1009 बार नही सुनने के बाद अंततः उनको अपनी पहली हाँ सुनाई दी और वो रेस्टोरेंट बना, दुनिया का सबसे पहला KFC रेस्टोरेंट जो Salt Lake City में स्थित है | आगे की कहानी आप और हम सभी लोग जानते हैं क्योंकी KFC आज किसी नाम का मोहताज नही है | उनके जीवन के बारे में और अधिक जानने के लिए आप विकिपीडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं |


दोस्तों इस कहानी के द्वारा बस मै इतना कहना चाहता हूँ की खुद के ideas, हुनर और विश्वास पर डटे रहे लोग आपको डरायेंगे आप पर हसेंगे परन्तु आपको लोगो की नही अपने दिल की आवाज को सुनना है | कर्नल सांडर्स जो 1009 लोगो के द्वारा नही कहने पर भी अपने विश्वास पर डटे रहे और इतने महान बने की आज उनकी सफलता की कहानी हम सब पढ़ रहे हैं अगर वो भी हार मान लेते तो शायद ही हमारे बिच KFC होता |


तो दोस्तों ये kfc founder colonel sanders की success story का हिन्दी रूपांतरण था | अगर आपको यह कहानी पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ share जरुर करें | और नई कहानियां पढने के लिए अपना email address डालकर हमारे blog को subscribe करें ताकि जैसे ही नई motivational stories publish हो सीधे आपको email के द्वारा मिल सके | धन्यवाद !
                         
Read More