Showing posts with label tools. Show all posts
Showing posts with label tools. Show all posts

Monday, 16 January 2017

Best Online Image Compressor Tool ( Free )

Posted by ajay
पिछली post में मैंने बताया था की SEO के लिए Image Optimization कैसे करते हैं | Image optimization में image का नाम ,Alt text ,Title के अलावा image का size भी शामिल होता है जिसको reduce करना बहुत ही जरूरी होता है | यदि आप एक WordPress blogger हैं तो आप plugins का इस्तेमाल करके आसानी से image या पिक्चर की quality को loss किए बिना उसके size को reduce कर सकते हैं |

परन्तु दूसरी तरफ यदि आप ब्लॉगिंग के लिए BlogSpot या Tumblr जैसे blogging plateform का इस्तेमाल करते हैं तो आप online image compressor tool के द्वारा अपनी image के size को कम कर सकते हैं |

best-online-image-compressor-tool

वैसे तो आपको ऐसे बहुत से free online tools मिल जाएंगे जिनकी सहायता से आप अपनी image के size को घटा सकते हैं | लेकिन यहाँ पर मै आपके समय को बचाने के लिए और आपके काम को आसान बनाने के लिए एक ऐसे best online image compressor tool को share करने जा रहा हूँ जो use करने में तो आसान है ही, साथ ही यह आपकी image की quality को भी बनाए रखता है | इस tool का नाम है TinyJPG.

TinyJPG

TinyJPG image के size को कम करने के लिए सबसे बढ़िया tools में से एक है और ये मेरा favourite tool भी है |  अपनी images को optimize करने के लिए मै personally इस tool का इस्तेमाल करता हूँ | इस tool को मेरे द्वारा suggest करने के बहुत से कारण हैं जिनको आप निचे पढ़ सकते हैं -

  1. TinyJPG बिल्कुल free tool है जिसको कोई भी USE कर सकता है |
  2. TinyJPG पर आप सबसे popular picture format .jpg और .png दोनों तरह की file को compress कर सकते हैं |
  3. इस tool के द्वारा आप एक साथ 20 images को compress कर सकते हैं परन्तु image का size लगभग 5mb के बराबर या उससे कम होना चाहिए |
  4. यह tool आपकी image के size को लगभग 70 से 80 प्रतिशत तक कम कर देता है |
  5. यह tool आपकी image quality को बनाए रखता है |
  6. TinyJPG को इस्तेमाल करना बहुत ही easy है आप केवल एक क्लिक से अपनी image को इस tool पर upload कर सकते है और compress होने के बाद आसानी से उस image को  download कर सकते हैं |
तो चलिए निचे दिए गए step को follow करके TinyJPG को use करना सीखते हैं |

TinyJPG - Best Online Image Compressor Tool

STEP 1. सबसे पहले TinyJPG website को open करें |

STEP 2. Website के open होने के बाद आपको Upload का sign दिखाई देगा उस पर click करें |



STEP 3. Upload पर click करने के बाद एक pop-up window खुलेगी जहाँ से आप अपनी  image को select कर सकते हैं | यदि आप एक साथ एक से अधिक images को select करके compress करना चाहते हैं तो Ctrl को दबाए रखे और उन सभी  images पर one by one क्लिक करें जिनको आप compress करना चाहते हैं | जैसे आप निचे देख सकते हैं मैंने एक साथ 4 images को select किया हुआ है | image को select करने के बाद open पर click करें |

NOTE : - आप एक साथ केवल 20 images को ही select और compress कर सकते हैं |



STEP 4. Open पर क्लिक करते ही आपकी पिक्चर TinyJPG पर upload हो जाएगी और automatically compress होना शुरू हो जाएगी जिसके बाद आप अपनी image को आसानी से download कर सकते हैं |


Image के download होने के बाद आप उसको अपने blog या website पर upload कर सकते हैं | एक compress image आपके blog या website को जल्दी load होने में मदद करती है | इसके अलावा आप अपने blog की speed को बढ़ाने और image को और जयादा SEO friendly बनाने के लिए दूसरी image optimization tips को भी देख सकते हैं |

आपकी नजर में सबसे best online image compressor tool कौनसा है | और यदि आप TinyJPG का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इस tool की कौनसी चीज सबसे अच्छी लगती है और कौनसी बुरी comment में जरुर बताएं |

नई blogging tips और tools के बारे में जानने के लिए हमारे facebook page को like करें |

Read More

Wednesday, 28 December 2016

Computer/Laptop में Screenshot कैसे लेते है ( Without Software )

Posted by ajay
हेल्लो दोस्तों आज हम इस post के द्वारा यह सीखेंगे की computer या laptop में screenshot कैसे लेते हैं | Screenshot का मतलब होता है की computer की screen पर दिखाई देने वाली जानकारी को हम एक image के रूप में अपने pc पर save कर लेते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर उस image को दुबारा से देख सकें |

computer laptop me screenshot kaise lete hai

आप किसी भी चीज का screenshot ले सकते हैं चाहे वो किसी movie का कोई द्रश्य हो | आपका कोई email हो या फिर किसी news की कोई headline हो | और यदि आप एक blogger हैं तो screenshot की blogging में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका है ये आप अच्छी तरह से समझ सकते हैं | वैसे तो screenshot लेने के बहुत से free सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं जैसे Greenshot , Lightshot इत्यादी परन्तु आज हम यह सीखेंगे की बिना किसी सॉफ्टवेयर के PC  me screenshot  कैसे लेते हैं -

Laptop/Computer Me Screenshot kaise lete hai

जिस प्रकार mobile में हम volume और menu का button एक साथ दबाकर किसी भी चीज का screenshot  ले लेते हैं ठीक उसी प्रकार computer में भी कुछ function या key होती हैं जिनके द्वारा हम अपनी मनपसन्द screen को capture करके उसका screenshot ले सकते हैं | यहाँ पर मै आपके साथ दो तरीके share करूंगा जिनको follow करके आप आसानी से screenshot ले सकेंगे -

NOTE :- आपके PC में window 7 हो , 8 हो या फिर 10 ये दोनों तरीके हर प्रकार की windows में काम करेंगे | मेरे पास window 7 है इसलिए मै आपको window 7 का example लेकर बताऊंगा की screenshot कैसे लेते हैं | आप window 8 या 10 में भी कर सकते हैं |

# Method 1

1. सबसे पहले start >>All Programs>>Accessories>>Snipping Tool पर click करें | या फिर आप search box का इस्तेमाल करके भी snipping tool को search कर सकते हैं |

snipping tool


2. अब Snipping Tool पर click करें जिससे की एक छोटी सी pop-up window open होगी | उसमे आपको तीन option दिखाई देंगे New, Cancel और Options .

Snipping Tool new cancel options button

-> New पर click करके आप ये select कर सकते हैं की आपको screen के किस भाग का snip या shot लेना है |
-> गलत भाग select हो जाने पर आप Cancel पर click करके screen को फिर से capture कर सकते हैं |
-> Options का इस्तेमाल करके आप कुछ जरूरी change कर सकते हैं |

3. Screenshot लेने के लिए new पर क्लिक करें और जिस भाग का shot लेना है उसको capture करें | capture करते ही एक और pop up window open होगी जहाँ से आप अपने screenshot को save कर सकते हैं copy कर सकते हैं ,send कर सकते हैं ,highlight कर सकते हैं या फिर erase कर सकते हैं |


snipping tool option


ये था पहला method जिसमे हम पूरी screen का या फिर अपने मनपसन्द भाग को select करके उसका shot ले सकते थे | अब हम दुसरे method  के बारे में सीखेंगे जो इससे आसान तो है परन्तु उसमे हम केवल पूरी screen का ही shot ले सकते हैं यानि की हम किसी specific area को select नही कर सकते -

# Method 2.

1. सबसे पहले अपने computer या laptop के keyboard से Alt और PrtSc को एक साथ दबाए |
2. फिर Paint को open करें |
3. Paint को open करने के बाद Ctrl और V को एक साथ दबाए | आपको आपकी पूरी screen का shot मिल जाएगा जिसको आप save कर सकते हैं |

तो ये कुछ method थे जिनका इस्तेमाल करके आप आसानी से बिना किसी सॉफ्टवेयर को download किए computer या laptop में screenshot ले सकते हैं | आप अपने computer में screenshot लेने के लिए इनमे से कौनसे method का इस्तेमाल करते हैं comment में जरुर बताए |

ऐसी ही और जानकारी को प्राप्त करने के लिए हमारे facebook page को like करें |

Read More

Tuesday, 20 December 2016

हिन्दी में कैसे टाइप करें ( How to Type in Hindi )

Posted by ajay

भारत में जैसे जैसे Digital India प्रोग्राम का विस्तार हो रहा है वैसे वैसे ही internet का दायरा भी बढ़ता जा रहा है | और जैसा की हम जानते हैं भारत में हिंदी भाषा को जानने वालो की संख्या सबसे ज्यादा है | हिन्दी भाषा को जानने वालो की अधिकता और internet की बढ़ती सीमाओ को देखते हुए हर कोई , फिर चाहे वो कवि हो लेखक हो या फिर ब्लॉगर सब अपनी पहचान internet पर हिन्दी के माध्यम से बनाना चाहते हैं |

परन्तु एक समस्या जो सबके सामने आती है वो है  "how to type in hindi " यानि की हिंदी में कैसे type करें ?
अगर आपका प्रश्न भी यही है तो आप सही जगह पर आएं हैं |


type in hindi


आज हिन्दी में type करने के लिए बहुत से tools उपलब्ध हैं जिनमे से कुछ का इस्तेमाल करके आप हिन्दी में  online typing कर सकते हैं और कुछ को आप अपने computer या laptop पर download कर सकते हैं | तो चलिए देखते हैं --

How to Type in Hindi ( हिंदी में टाइप कैसे करें )


इस post में मै आपको hindi typing करने के लिए एक ऐसे tool के बारे में बताऊंगा जिसका इस्तेमाल करके आप बढ़ी आसानी से हिन्दी में type कर सकते हैं | और मै खुद इसका इस्तेमाल करता हूँ जिसका नाम है Google Input Tools .

Google Input Tools क्या है

Google Input Tools दुनिया के सबसे बड़े search engine google का एक free product है जिसको कोई भी अपने computer पर डाउनलोड कर सकता है | इस tool का इस्तेमाल करके आप न केवल हिंदी बल्कि दूसरी भारतीय भाषाओँ जैसे की संस्कृत , पंजाबी ,तमिल ,तेलगु  मराठी में भी लिख सकते हैं |

 इसका इस्तेमाल करना बहुत ही सरल है | मान लिजिए की आपको हिन्दी में भारत लिखना है तो आप bharat लिखकर space का बटन दबा दे | यानी की आप जो भी hinglish में लिखेंगे वो हिन्दी में convert हो जाएगा |

इस tool को download करने के लिए निचे दिए गए step को follow करे -

STEP 1. सबसे पहले यहाँ पर क्लिक करके Google Input Tools की website को open करें |

STEP 2. Website open होने के बाद आपको menu bar में On-Windows का option दिखाई देगा उस पर क्लिक करें |

STEP 3. On-Windows पर क्लिक करने के बाद एक नई window खुलेगी जिसके right side में आपको हिन्दी के अतिरिक्त अन्य भाषाएँ भी दिखाई देंगी | वहाँ से हिन्दी को select करके  download  पर क्लिक करें  ( निचे पिक्चर देंखे ) -

On Windows Google Input Tools


NOTE :- आप हिन्दी के साथ साथ दूसरी भाषओं को भी select करके download कर सकते हैं |

STEP 4. Download पर क्लिक करने के बाद एक pop up window खुलेगी जहा पर आपको save file का option दिखाई देगा उस पर क्लिक करें और tools download होना शुरू हो जाएगा जो केवल 1 mb का है |

STEP 5. हमने Google input tools को download तो कर लिया है परन्तु इस्तेमाल करने के लिए इसको पहले Run करना पड़ेगा | Input tool को run करने के लिए उस folder को खोलिए जहा पर आपका tools save हुआ है | by default यह download folder में ही save होता है | ( निचे pic देखिए )




STEP 6. जैसे ही आप अपने tools पर क्लिक करते हैं एक pop-up window खुलेगी जहाँ पर आपको run का option दिखाई देगा बस उस पर क्लिक कर दें और run पर क्लिक करने के बाद एक और pop up window खुलेगी जहाँ से आपको yes पर क्लिक करना है और आपका tools install होना शुरू हो जाएगा |

जैसे ही installation complete हो जाएगी आपकी screen पर एक message आएगा जहाँ से आपको close पर क्लिक करना है | निचे pic देखें |



STEP 7. Close पर क्लिक करने के बाद आप google input tools को इस्तेमाल कर सकते हैं जिसका option आपको निचे taskbar में दिखाई देगा | वहां से हिन्दी को select कीजिए और लिखना start कर दीजिये |







आप इस tool के द्वारा notepad, facebook , paint या फिर किसी भी text editor में हिन्दी भाषा में लिख सकते हैं | i hope की आपका जो question था की how to type in hindi का उत्तर आपको मिल गया होगा | अब इस tools को प्रयोग करके देखे आपको ये बहुत ही पसंद आएगा और आपकी hindi typing से सम्बन्धित सभी समस्याएं solve हो जाएँगी |

अब तक आप हिन्दी में टाइपिंग करने के लिए कौनसे tools का इस्तेमाल करते थे हमे comment के द्वारा जरुर बताएं |


Read More