Sunday 5 March 2017

YouTube Channel Kaise Banaye - Step By Step Guide

Posted by ajay
दोस्तों Internet आज केवल बस जानकारी प्राप्त करने का तरीका नही रह गया है | इन्टरनेट के माध्यम से आप अपनी खूबियों को दुनिया के कोने कोने तक पहुंचा सकते हैं और इसके साथ ही आप अच्छा खासा पैसा भी कमा सकते हैं | वैसे तो इन्टरनेट के माध्यम से पैसे कमाने के बहुत से तरीके हैं परन्तु जो तरीके सबसे best हैं वे हैं  Blog और YouTube Channel .

Blog कैसे बनाते हैं इसके बारे में मै पहले ही step-by-step guide लिख चुंका हूँ और आज इस आर्टिकल के द्वारा मै आपको बताऊंगा की Youtube Channel kaise banaye



youtube-channel-कैसे-बनाये-हिन्दी-में-सिखिए

इस tutorial को शुरु करने से पहले मै आपको YouTube के बारे में कुछ विशेष और रोचक जानकारियां बताना चाहता हूँ जो अवश्य ही आपके काम आएँगी - सबसे पहला प्रश्न जो अक्सर पूछा जाता है वो है

YouTube Kya Hai और YouTube पर कौन अपना चैनल बना सकता है

YouTube दुनिया की सबसे बढ़ी Video Sharing website है | YouTube Google का भाग है या फिर यूँ कह लीजिए की YouTube Google की कंपनी है | जिस पर कोई भी अपना channel बना सकता है और अपनी videos को लोगो के साथ share कर सकता है | YouTube पर चैनल बनाने के लिए आपको किसी प्रकार के कोई पैसे नही देने पड़ते | उल्टा आप YouTube से पैसे कमा सकते हैं | बहुत से लोग ऐसा मानते हैं की Youtube पैसा कमाने के आसान तरीकों में से एक है | 

ऐसे बहुत से लोग हैं जो YouTube के द्वारा लाखों , करोड़ो रूपए पर month कमाते हैं , और साथ ही अपनी पहचान भी बनाते हैं | जिनमे से कुछ चैनल के नाम इस प्रकार हैं - PewdiePie, bb ki vines और technical guruji

YouTube Channel बनाने के लिए क्या क्या चाहिए

चूँकि Youtube एक free service है तो जाहिर सी बात है की यूट्यूब पर channel बनाने के लिए आपको किसी चीज को खरीदने या पैसे लगाने की आवश्यकता नही है |

आपके पास केवल एक Gmail id होनी चाहिए | यदि आपके पास कोई Gmail id नही है तो आपको सबसे पहले एक Gmail या  Email id को banana hai . अगर आपके पास email id है तो ठीक है नही तो आप यहाँ पर क्लिक करके सिख सकते हैं की Email id kaise banate हैं |

तो चलिए अब हम step by step सीखते हैं की YouTube Channel kaise banate हैं -

YouTube Channel कैसे बनाते हैं

STEP 1. सबसे पहले YouTube को open करें |

STEP 2.YouTube को open करने के बाद आपको  YouTube dashboard के right साइड के कॉर्नर में sign-in का option दिखाई देगा उस पर click करें | ( निचे पिक्चर देखें )

youtube-sign-in-button



STEP 3. Sign in पर click करने के बाद एक नई window खुलेगी जिसमे आपको  अपनी email id डालकर next पर क्लिक करना होगा | ( निचे पिक्चर देखें )


youtube-login-window

STEP 4. Next पर click करने के बाद जो नई window खुले उसमे अपना password डालकर sign in करलें |



STEP 5. Sign -In पर click करने के बाद आपके सामने YouTube का डैशबोर्ड open हो जाएगा | और dashboard के right कॉर्नर में जहाँ sign in का option था उसी जगह आपको एक छोटी से पिक्चर दिखाई देगी | उस पिक्चर पर click कर दीजिये |




STEP 6. Picture पर click करने के बाद आपको Creator Studio के सामने settings का button दिखाई देगा उस पर click करें |

STEP 7. Setting पर click करने के बाद आपके सामने एक window खुलेगी जहाँ पर आपको  create a new channel का option दिखाई देगा उस पर क्लिक करें |




STEP 8 . अब आपके सामने एक और window खुलेगी जिसमे आपको आपके चैनल का नाम डालना है | Channel का नाम डालने के बाद create पर click करदें |




STEP 9. Create पर click करते ही आपका channel बन जाएगा अब आप अपने channel पर एक अच्छा सा logo add कर सकते हैं | channel art add कर सकते हैं | इसके लिए आप नीचे दी गयी video को देख सकते हैं |


         


तो लीजिए अब आप पूरी तरह से तैयार हैं अपने यूट्यूब चैनल पर video upload करने के लिए | परन्तु मात्र केवल ये सिख लेना की YouTube Channel Kaise Banaye ही काफी नही होगा |

अगर आप YouTube पर वास्तव में अपना career बनाना चाहते हैं तो आपको लगातर अच्छी video बनाकर उनको अपने दोस्तों के साथ तथा social media पर share करना होगा | YouTube के बारे में और अधिक जानने के लिए BlogPlusHindi के facebook page को like करें |

यदि आपका कोई प्रश्न या सुझाव है तो comment में बता सकते हैं | धन्यवाद !