Monday, 9 January 2017

Godaddy से Domain Name कैसे खरीदे ? Godaddy Domain Registration

Posted by ajay
जब हम अपना ब्लॉग या वेबसाइट बनाते हैं तो सबसे पहली चीजें जिनकी हमे जरूरत होती है वे है Domain Name और Hosting . अगर आप starter हैं और कम पैसो में अपना blog बनाने चाहते हैं तो आपको Hosting खरीदने की ज्यादा आवश्यकता नही हैं क्योंकि आप BlogSpot पर free में blog बना सकते हैं |

इतना ही नही BlogSpot पर blog बनाने के बाद आप एक free domain name ( blogplushindi.blogspot.com ) का इस्तेमाल भी कर सकते हैं | परन्तु मेरे point of view से एक free domain की बजाए एक Custom Domain Name के बहुत से फायदे है जिनके बारे में मै पहले ही details में article लिख चुंका हूँ |

godaddy-domain-registration

अगर आप अपने ब्लॉग के लिए domain name खरीदने का मन बना चुके हैं तो इस guide में मै आपको बताऊंगा की Godaddy पर domain name कैसे register करते हैं ?

Godaddy Domain Registration Guide हिन्दी में

Godaddy सबसे बढिया डोमेन रजिस्ट्रार कंपनियों में से एक है जो 1997 से कार्यरत है | Godaddy के अंतर्गत अब तक 6 करोड़ से ज्यादा डोमेन रजिस्टर हो चुकें हैं |

इसके अलावा अगर आप india से हैं और आपके पास credit card नही है तो भी आप Godaddy से domain name खरीद सकते हैं क्योंकि Godaddy अब Net Banking ,Paytm तथा Debits cards को भी except करता है |

NOTE : इससे पहले की आप अपना domain खरीदे मै आपको सुझाव देना चाहूँगा की आप यह जरुर check करले की आपका डोमेन social media पर उपलब्ध है भी या नही | कहीं ऐसा न हो की आप डोमेन name खरीद ले और किसी दुसरे ने Facebook तथा Google Plus पर उसी नाम से कोई page बना रखा हो |

निचे दिए गए step को follow करके आप Godaddy पर domain name register करना सिख सकते हैं -

STEP 1. सबसे पहले Godaddy पर Click करें जिससे एक नई window में Godaddy की website open होगी |

STEP 2. Website open होने के बाद आपको सबसे ऊपर Sign-in का option दिखाई देगा उस पर क्लिक करें | जिससे एक drop-down menu खुलेगा | ( निचे pic देखें )

create-my-account-godaddy

STEP 3. यहां आपको दो option दिखाई देंगे एक Sign-In का और दूसरा Create My Account का | यदि आपके पास पहले से ही Godaddy पर account है तो Sign-In पर क्लिक करें नही तो Create My Account पर क्लिक करें |

STEP 4.Create My Account पर क्लिक करने के बाद एक नई window खुलेगी जहाँ पर आपको sign-up करने के लिए Email Address ,Username और password डालना होगा | या फिर आप अपने  facebook account का इस्तेमाल करके भी login कर सकते हैं | ( निचे pic देखें )

godaddy-signup-form

Note : - Password में एक capital letter का इस्तेमाल करना जरूरी है और दूसरा जो Support Pin आप डालेंगे उसको याद रखें | क्योंकि जब कभी भी आप Godaddy Customer Care में बात करेंगे तो आपसे ये Pin नम्बर पूछा जाएगा |

STEP 5. Details डालने के बाद Create Account पर क्लिक करें जिससे आप वापिस Godaddy के homepage पर पहुच जाएंगे | वहां पर आप अपना domain name डाले और Search domain पर click करें |

search-domain-in-godaddy

STEP 6. Search domain पर click करने के बाद Godaddy आपको बतायेगा की domain name available है या नही | यदि domain name available हो तो पहले select पर क्लिक करें फिर Continue to Cart पर click करें |

GoDaddy-Domain-select-continue-to-cart

STEP 7. Continue to Cart पर क्लिक करने के बाद एक नई window open होगी जहाँ से आप ये select कर सकते हैं की आपको domain के साथ-साथ कोई दूसरी चीज जैसे hosting या privacy खरीदनी है या नही |
आप सब जगह no thanks करदे | इसके बाद निचे दिए गए continue with these options बटन पर क्लिक करें |

godaddy-product-hosting-service-no-thanks

STEP 8. Click करने के बाद जो window open होगी वहां से आप ये select कर सकते हैं की आपको कितने साल के लिए domain name खरीदना है साथ ही यदि आपके पास कोई coupen है तो वो भी apply कर सकते हैं | Coupen code या year select करने के बाद Proceed to Checkout पर क्लिक करें |

Note: - यदि आप किसी Coupen का इस्तेमाल करेंगे तो आप केवल Credit card के द्वारा ही payment कर पाएंगे | क्योंकी Coupen का इस्तेमाल करने के बाद net banking और debit cards का option disable हो जाता है
 
godaddy-shopping-cart

STEP 9. Proceed to Checkout पर click करने के बाद एक और window open होगी जहाँ पर आपको billing information डालनी होगी जैसे नाम ,address ,फ़ोन नंबर इत्यादी |

godaddy-billing-information

Billing information डालने के बाद page को निचे slide करें जहाँ पर आपको अलग अलग payment options दिखाई देंगे उनमे से किसी एक को select करके continue पर क्लिक करे |

godaddy-india-payment-method-option

STEP 10. Continue पर click करने के बाद एक नई window open होगी जहाँ पर आप अपनी billing और payment information को check कर सकते हैं | अगर आपके द्वारा डाली गई सारी information सही हो तो वहां से Place your Order पर क्लिक करे |

STEP 11. Place Your Order पर क्लिक करने के बाद एक और window खुलेगी जहाँ पर आपसे फिर से billing information और payment information के बारे में पूछा जाएगा |

वहां से अपना Payment method select करे और उसकी details डाले | जैसे मैंने अपना payment method debit cards को चुना है तो मुझे अपने card का नंबर ,CVV नम्बर तथा expiry date डालनी होगी |

  • अपने बैंक का नाम select करें जैसे मैंने state bank of india को चुना हैं |
  • अपने card का नम्बर डाले जिसमे लगभग 16 digit होती हैं |
  • अब अपने card की expiry date डाले जो card के front में दी होती है |
  • उसके बाद CVV नम्बर डाले जिसमे तीन digit होती है | CVV नम्बर card की back side में काली पट्टी के पास होता है |

CCAvenue-Billing-Shipping-Page

Details डालने के बाद Make Payment पर क्लिक करदें | यदि आप Debits card के अलावा किसी और payment method का इस्तेमाल कर रहे हैं तथा आपको कोई दिक्कत आ रही है तो मुझसे comment के द्वारा पूछ सकते हैं |

STEP 12. Make Payment पर क्लिक करने के बाद एक नई window खुलेगी जहाँ पर आपसे OTP पूछा जाएगा | OTP one time password होता है जो आपको एक message के द्वारा उस phone नंबर पर मिलेगा,जो आपके बैंक account से connect है | OTP को डालने के बाद Submit पर क्लिक करदें |

otp-window

जब तक Payment successfully न हो जाए page को refresh या back न करें | Payment के होते ही आपको message मिल जाएगा जैसा की निचे pic में दिखाया गया है |

domain-registration-successfully-message

तो लीजिए हमने godaddy पर successfully domain name register करना सिख लिया है | अब आप चाहो तो अपने custom domain को BlogSpot blog पर add कर सकते हैं | या फिर hosting खरीदकर अपने godaddy domain name को redirect भी कर सकते हैं |
Godaddy domain registration से सम्बन्धित यह  article पसंद आया हो तो social media पर share जरुर करें और अगर domain खरीदने से सम्बन्धित आपका कोई भी सवाल है तो मुझसे comment करके पूछ सकते हैं | आपको केवल एक घंटे के अंदर अंदर आपका जवाब मिल जाएगा |