Wednesday, 19 October 2016

Blogger में Custom Domain Name कैसे Add करें ? ( Step By Step )

Posted by ajay
जब भी हम BlogSpot पर कोई नया blog बनाते हैं तो उसका नाम कुछ example.blogspot.com जैसा होता है ,जो की BlogSpot का एक sub-domain है | Sub-Domain का मतलब है मुख्य domain name का भाग | जैसे मेरे blog का मुख्य domain name blogplushindi.com है तो इसके sub-domain कुछ इस तरह होंगे exam.blogplushindi.com, movie.blogplushindi.com इत्यादी |

BlogSpot द्वारा प्रदान किए domain name free होते हैं ,जो की बड़े होने के साथ साथ type करने में भी मुश्किल होते हैं | परन्तु BlogSpot पर हम अपने खुद के custom domain name को भी add कर सकते हैं | इस article में आज हम यही सीखेंगे की BlogSpot Blog me Custom domain kaise add करते हैं |


blogger custom domain name add hindi


Custom Domain Name Kya Hai? और इसके क्या-क्या फायदे हैं

Custom Domain  आपके blog की पहचान होता है जो unique होने के साथ-साथ professional भी लगता है | जैसे www.thefunpoint.com एक custom domain है जबकि www.thefunpoint.blogspot.com एक sub domain है | custom domain को इस्तेमाल करने के बहुत से फायदे हैं :-

Professional Look :- जब भी आप एक custom domain का इस्तेमाल करते हैं तो आपका blog एक free का blog न लगकर professional लगता है ,जिससे आपके readers का आपके blog पर विश्वास बढ़ता है |

Typing :- कोई भी एक बढ़े domain name को type करना पसंद नही करता , लोग www.example.blogspot.com को type करने की बजाये www.example.com को type करना ज्यादा पसंद करेंगे |

Alexa Ranking :- Alexa amazon की कंपनी है जो सभी website को एक रैंक देती है जिससे यह पता चलता है की website कितनी popular है | और custom domain name alexa rank को improve करने में निश्चित रूप से कारगर शाबित होता है |

AdSense Approval :- Custom domain को इस्तेमाल करने के वैसे तो और भी बहुत से फायदे हैं परन्तु जो सबसे बड़ा फायदा है वो Google AdSense Approval है | जो blogger के लिए रीड की हड्डी का काम करता है | BlogSpot blog पर बहतर content लिखकर और उसके साथ custom domain add करके हम आसानी से अपने blog के लिए  AdSense approval प्राप्त कर सकते हैं |


BlogSpot Blog Me Custom Domain Name Kaise Add karen


अपने blog में custom domain add करने के लिए आपके पास एक domain name होना जरूरी है ,आपने चाहे किसी भी कम्पनी से domain name खरीदा हो सबमे custom domain name set करने का तरीका एक जैसा ही है | जो की आप निचे दिए गए step को follow करके सिख सकते हैं |

STEP 1.  सबसे पहले अपने BlogSpot blog के dashboard पर जाए | और वहा से Setting >> Basic पर क्लिक करें |

STEP 2.  Basic settings पर click करने के बाद आपको +Setup a 3rd party URL for your blog का option दिखाई देगा उस पर click करें |




STEP 3. Click करने के बाद एक छोटा सा box खुलेगा उसमे आपको अपना domain name डालना है | याद रखे domain name के आगे www. का प्रयोग अवश्य करें | और domain name डालने के बाद save पर click कर दे |





STEP 4.  जैसे ही आप save पर click करेंगे आपको एक error दिखाई देगा   ( We have not been able to verify your authority to this domain. Error 12. ) इस error को remove करने के लिए google दो CNAMEs देता है  जिनको हमे अपने domain name के साथ connect करना है | ( निचे pic देखे )




STEP 5 . CNAMEs को domain के साथ connect करने के लिए पहले अपने domain registrar यानि की उस website पर जाइये जहाँ से आपने domain name खरीदा है और अपनी email id और password का इस्तेमाल करके login कीजिए |


STEP 6.  Log-in करने के बाद आपको आपके domain का control panel दिखाई देगा | और वहां से आपको Domain Name System ( DNS ) पर क्लिक करना है | आपने चाहे Godaddy या Bigrock किसी भी कंपनी से domain name खरीदा हो सबमे DNS की settings करने का तरीका सामान है |

यहाँ पर मै BigRock पर domain name system की setting करके दिखाता हूँ |




STEP 7.  सबसे पहले Manage DNS पर click करे जिससे एक window open होगी वहां पर आपको CNAME Records का option दिखाई देगा उसे select करे फिर Add CNAME Record पर click करें | निचे pic देखे |





STEP  8.  Add CNAME Record पर click करते ही एक नई window open होगी जिसमे आपको Google द्वारा provide किए गए CNAME को one by one डालना है | यहाँ पर हमे Host और Value दो field दिए जाते हैं | आप अपन पहला  CNAME Record देखिए उसमे जो www है वो host है और जो ghs.google.com है वो value है | 

Host और Value दोनों चीजे डालने के बाद निचे दिए गए Add Record पर क्लिक करदे | ठीक इसी प्रकार दुसरे CNAME को भी Add करले | ( नीचे pic देखे )





STEP 9.  CNAME records को add करने के बाद हमे कुछ A-records भी add करने पड़ते हैं | इसके लिए google हमे कुछ ip address देता है  जो सबके लिए same होते  हैं | A records को add करना इसलिए जरूरी है ताकि visitor आपके blog को www( www.example.com ) और without www (example.com ) दोनों ही तरीको से open कर सके | 

यदि आप A-records add नही करते हैं तो जब भी कोई visitor आपके domain या blog को www का इस्तेमाल किए बिना open करेगा तो उसको error दिखाई देगा जिसका सीधा सीधा असर आपके blog ranking पर पड़ेगा |

 A record को add करने का तरीका बिलकुल CNAME record को add करने जैसा है | इन दोनों में केवल इतना अंतर है की ऊपर step 7 में जहाँ पर आपने CNAME record को select किया था उसकी जगह पर A record को select करे | तो चलिए निचे दिए गए कुछ simple step की सहायता से A-records को add करते हैं |


1.  सबसे पहले  A records को select करें और उसके बाद  Add A Record पर click करें |
 





2.  Add A Record पर click करने के बाद एक window खुलेगी जिसमे आपको Destination IPv4 Address का option दिखाई देगा | उस option में इस ( 216.239.32.21 ) ip address को paste करके Add record पर क्लिक करें  | ( निचे pic देखे ) 




3.  जिस प्रकार हमने पहले IP address को add किया है ठीक उसी प्रकार निचे दिए गए तीनो ip address को भी one by one  add करले |

  •  216.239.34.21
  •  216.239.36.21
  •  216.239.38.21

चारो google ip address को add करने के बाद वापिस अपने blogspot blog पर जाए और फिर से अपना domain name डालकर save पर click करें | परन्तु save पर क्लिक करने से पहले redirect का option जरुर select करले | ( निचे pic देखे )





तो लीजिए ये कुछ simple step थे जिनकी सहायता से आप अपने BlogSpot blog पर custom domain name add कर सकते हैं | यदि फिर भी इस पुरे process में आपको कही भी कोई भी समस्या आए तो मुझे comment करें | मै आपकी हर सम्भव मदद करूंगा | धन्यवाद !

हमारे facebook page को like करें और blogging सीखते रहें |