Hello Blogger
मेरा नाम अजय शर्मा है और मै haryana राज्य के भिवानी जिले से हूँ | भिवानी जिले ने खेलो में जो श्रेष्ठतम उपलब्धि हासिल की हैं उसके कारण इस जिले को मिनी क्यूबा भी कहते हैं | मैंने 2014 में एक ऐसी book पढ़ी जिसने मेरी life पूरी तरह से बदल दी यहाँ तक की मेरे सोचने तक का ढंग भी बदल दिया | और वो book थी "Apple Founder Steve Jobs की आत्मकथा " और उसी दौरान एक और घटना घटित हुई वो थी WhatsApp का Facebook के द्वारा 19 बिलियन डॉलर में अधिग्रहण |उन दिनों मै दिल्ली विश्वविधालय का छात्र था और जीवन में कुछ नया और अलग करने की चाहत मेरे दिल में छलांगे मारने लगी थी | हालांकि मै computer विषय में ग्रेजुएशन कर रहा था और इस field में रूचि भी थी यही कारण था की मैंने अपना पहला venture start किया और वो था Ecommerce website . मैंने ecommerce website तो successfully बना ली परन्तु business की समझ न होने के कारण बुरी तरह से fail हुआ |
मैंने 2016 तक website,internet marketing और blogging के बारे में बहुत कुछ सिखा और आखिर में मैंने सितम्बर 2016 या यूँ कहिए की 1 अक्टूबर 2016 को BlogPlusHindi.com की शुरुआत की |
मेरे साथ Social Media पर जुड़े :-
मेरा Facebook Profile
मेरा Google Plus Profile
BlogPlusHindi किस-किस विषय पर Focus करता है
इस blog को बनाने का मकसद था की जो भी मैंने Internet या Blogging के बारे में सिखा है उससे दुसरे लोगो की Help हो सके क्योंकि जिस काम को करने में मुझे दो साल ग्वाने पड़े और पता नही कितने blog या website को पढकर ये सब सिखा है मै नही चाहता की दुसरे लोगो को भी उसी समस्या का सामना करना पड़े |इसलिए इस blog को बनाने का मेरा लक्ष्य मेरे द्वारा अर्जित की गई blogging,internet marketing से सम्बन्धित सारी जानकारी को एक ही plateform यानि की BlogPlusHindi.com पर उपलब्ध करवाना है | इस blog पर हम मुख्य रूप से निचे दिए गए विषय पर focus करेंगे -
- Blogging
- BlogSpot
- WordPress
- SEO
- Blogging Tools & Widget
- Social Media Marketing
- Motivational Stories
- Inspirational Quotes
BlogPlusHindi से Social Media पर जुड़े
BlogPlusHindi का Facebook Page
BlogPlusHindi का Google Plus Page
Final Words - हम सब जानते हैं की एकता में बड़ी शक्ति होती है और जो काम मै अकेला नही कर सकता वो काम हम सभ मिल-जुल कर सकते हैं | और blogging को अपना carrier बनाकर अच्छा जीवन यापन कर सकते हैं इसलिए मैं चाहता हूँ की आप BlogPlusHindi से जुड़े और एक दुसरे का सहयोग करें तथा अपना ज्ञान दुसरो के साथ share करें क्योंकि ज्ञान बाटने से बढ़ता है -- Thank You !